सामान्य ज्ञान

पुर्तगाल
06-Apr-2022 9:30 AM
पुर्तगाल

पुर्तगाली गणराज्य यूरोप खंड में स्थित देश है । यह देश स्पेन के साथ आइबेरियन प्रायद्वीप बनाता है। इस राष्ट्र की भाषा पुर्तगाली  है और राजधानी लिस्बन है।

6 अप्रैल सन 1580 ईसवी को 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली योरोपीय देश पुर्तग़ाल,  स्पेन का भाग बन गया। एशिया अफ्रीका और अमरीका में प्रभाव की दृष्टि से स्पेन का कट्टर प्रतिद्वंद्वी समझा जाने वाला पुर्तगाल के स्पेन के अधिकार में चले जाने का कारण यह था कि पुर्तगाल के लोग भारी संख्या में इस देश के उपनिवेशों की ओर पलायन कर गए जिससे इसकी आर्थिक और राजनैतिक स्थिति डावांडोल हो गई। पुर्तुगाल के स्पेन के अधिकार में चले जाने के बाद उसके बहुत से उपनिवेशों पर हॉलैंड ने अधिकार कर लिया और शेष उपनिवेषों पर स्पेन ने क़ब्ज़ा कर लिया । सन 1640 ईसवी में पुर्तगाल की जनता के विद्रोह के बाद यह देश पुन: स्वतंत्र हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news