सामान्य ज्ञान

दुनिया के पहला अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय
08-Apr-2022 9:22 AM
 दुनिया के पहला अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय

दुनिया का पहला अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में खोला गया है।  विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विरासत को इंटरनेट पर उपलब्ध कराने के अंतर्राष्ट्रीय साझे प्रयास का यह अच्छा उदाहरण है।

 पाठक  www.wdl.org पर जाकर दुनिया की तमाम दुर्लभ पुस्तकें पढ़ सकते हैं। यह 19 देशों के पुस्तकालयों के सहयोग से साकार हुआ है। अमेरिकी कांग्रेस के वाशिंगटन स्थित पुस्तकालय और मिस्र के एलेक्जेण्ड्रिया पुस्तकालय ने मिलकर इसे विकसित किया है, और इसे यूनेस्को के पेरिस कार्यालय से लांच किया गया है।

 हालांकि यह ऐसा पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रयास नहीं है। इंटरनेट सर्च इंजिन गूगल ने 2004 में ऐसा ही प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके अलावा यूरोपीय संघ ने नवंबर, 2008 में अपना डिजिटल पुस्तकालय शुरू किया था यूनेस्को के इस नये पुस्तकालय के जरिए उपयोगकर्ताओं को विश्व की सात भाषाओं में दुर्लभ पुस्तकें, मानचित्र, पाण्डुलिपियां और वीडियो मिल सकते है और दूसरी भाषाओं में भी जानकारी उपलब्ध है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news