सामान्य ज्ञान

ओस और पाला में क्या अंतर है?
17-Apr-2022 12:11 PM
ओस और पाला में क्या अंतर है?

रात्रिकालीन विकिरण द्वारा शीतलीकृत तलों पर संचित जल की बूंदों को ओस कहते हैं। ओस वायु में उपस्थित जलवाष्प के धरातल पर संघनित होने से उत्पन्न होती है। ओस मुख्तया स्वच्छ और शांत रातों में ,धरातल के विकिरण द्वारा तीव्र गति से ठंडा होने पर उत्पन्न होती है।  रात्रि में आकाश में बादल छाये रहनेे पर हरित गृह प्रभाव के कारण धरातल पूरी तरह से ठंडा नहीं हो पाता जिससे ओस नहीं पड़ती। इसलिए बादलों  वाली रातों में ओस की उत्पत्ति नहीं होती है।

शीतकाल में लंबी रातें धरातल को ठंडा करने में सहायक होती है जिससे तापमान कई बार हिमांक से नीचे भी गिर जाता है। ऐसी स्थिति में  वायु में उपस्थित जलवाष्प बिना द्रव में परिवर्तित हुए सीधे हिमकणों के रूप में धरातल पर निक्षेपित हो जाता है, इसे पाला कहते हैं। पाला फसलों के लिए हानिकारक होता है। छोटे पौधों को रात्रि में ढंककर रखने से उन्हें पाले से सुरिक्षत रहा जा सकता है। पाले से सुरक्षा के लिए फसलों की सिंचाई भी की जाती है। सिंचाई से कृषि क्षेत्रों में वायु में आद्र्रता बढ़ जाती है और वायु में उपस्थित जलवाष्प अपने में संचित ऊष्मा के कारण वायु को और धरातल को अत्यधिक ठंडा नहीं होने देता।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news