सामान्य ज्ञान

प्राटेउस
18-Apr-2022 1:57 PM
प्राटेउस

प्राटेउस, नेपच्युन का छठां ज्ञात और दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा  है। इसकी कक्षा है- 11 लाख 7 हजार 600 किमी नेपच्युन से और व्यास है 418 किमी । मिथक कथाओं के अनुसार  प्राटेउस एक सागरी देवता था जो अपना आकार बदल सकता था।

वैज्ञानिक रूप से इस चंद्रमा की  खोज 1989 में वायेजर 2 ने की थी। यह आकार में नेरेइड चंद्रमा से बड़ा है लेकिन बहुत गहरे रंग का है। यह नेपच्युन के इतने समीप है कि इसे नेपच्युन की चमक में देखा जाना कठिन है।

 प्राटेउस अनियमित आकार का चन्द्रमा है। यह शायद अनियमित आकार के पिंड के लिये गुरुत्व के कारण गोलाकार होने की सीमा से थोड़ा ही छोटा है। इसकी सतह पर क्रेटरों यानी गड्ढों की भरमार है और भूगर्भिय गतिविधि के कोई प्रमाण नहीं हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news