सामान्य ज्ञान
किशनगढ़
27-Apr-2022 11:10 AM
किशनगढ़ राजस्थान का एक प्रमुख नगर है। यह जयपुर के दक्षिण-पश्चिम में 80 किमी की दूरी पर एक झील के किनारे स्थित है। इस नगर में प्राचीन महल और किले हैं। इस नगर की स्थापना 1611 में एक राजपूत योद्धा किशन सिंह ने की थी। किशन सिंह राजपूताना ऐतिहासिक क्षेत्र के एक योद्धा शासक थे। किशनगढ़ भूतपूर्व किशनगढ़ रियासत की राजधानी था। वर्ष 1948 में यह क्षेत्र राजस्थान राज्य का हिस्सा बन गया।
किशनगढ़ ,अजमेर और जयपुर से सडक़ और रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है। सूती वस्त्र और कृषि उत्पादों का यह एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां पर साबुन ऊनी कालीन और शॉल बनाए जाते हैं। हथकरघा बुनाई कपड़े की रंगाई और कीमती पत्थरों की कटाई यहां के प्रमुख कुटीर उद्योग हैं। वर्ष 2001 की जनसंख्या के अनुसार इस नगर की जनसंख्या 1 लाख 16 हजार 156 है।