सामान्य ज्ञान
169 द्वीपों से बना टोंगा
28-Apr-2022 2:27 PM
टोंगा दक्षिण प्रशांत महासागर में एक स्थित एक द्वीपसमूह है। टोंगा छोटे बड़े 169 द्वीपों से मिलकर बना है। इनमें से 36 द्वीप ऐसे हैं जिन पर आबादी बसती है। यह एक बहुत सुंदर स्थान है। यहां के बीच बहुत सुंदर होते हैं । यहां के बीचों पर दूर-दूर तक सफेद रेत की चादर चढ़ी रहती है। बहुत से लोग इन बीचों का आनंद लेने हर साल यहां आते हैं। टोंगा की जलवायु उष्णकटिबंधीय है और यहां केवल दो मौसम होते हैं, सर्दी और गर्मी। अधिकतम वर्षा फरवरी से अप्रैल तक होती है। चक्रवात का मौसम नवम्बर से मार्च तक रहता है।