सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 2 मई
02-May-2022 10:48 AM
हर दिन हॉट सीट 2 मई

1. संस्कृत भाषा मूलत: किस प्रजाति से विरासत में मिली या प्राप्त हुई है?

(अ) द्रविड़ प्रजाति से (ब)नेग्रिटो प्रजाति से (स)नार्डिक प्रजाति से (द) मंगोल प्रजाति से

2. शिक्षा का सुविख्यात केंद्र महायान निम्रलिखित में से किस नगर में था?

(अ) सारनाथ (ब) पाटलिपुत्र (स) नालंदा (द) कपिलवस्तु

3. भारत में भारतीयों द्वारा 1881 में स्थापित हुआ तथा उनके प्रबंध में चलनेवाला सीमित देयता का प्रथम बैंक था?

(अ) हिंदुस्तान कॉमर्शियल बैंक (ब) अवध कॉमर्शियल बैंक (स) पंजाब नेशनल बैंक (द) पंजाब एंड सिंध बैंक

4. अंग्रेजों द्वारा रैयतवाड़ी बंदोबस्त लागू किया गया था?

(अ) बंगाल प्रेसीडेंसी (ब) मद्रास प्रेसीडेंसी (स) बम्बई प्रेसीडेंसी (द) मद्रास प्रेसीडेंसी एवं बम्बई प्रेसीडेंसी

5. डंकन पास किसके बीच स्थित है?

(अ) उत्तरी अंडमान एवं मध्य अंडमान (ब) दक्षिणी अंडमान एवं मध्य अंडमान (स) दक्षिणी अंडमान एवं छोटा अंडमान (द) कार निकोबार एवं छोटा निकोबार

6. गारो, खासी एवं जयंतियां पहाडिय़ां संरचना एवं उत्पत्ति की दृष्टि से निम्नलिखित में से किसका भाग है?

(अ)  हिमालय पर्वत श्रेणी का (ब) पूर्वांचल की पहाड़ी का (स) अराकान पर्वत का (द) प्रायद्वीपीय पठार का

7. विश्व के वन क्षेत्रों में निम्न में से किस एक के फैलाव की प्रतिशतता सर्वाधिक है?

(अ) शीतोष्ण शंकुधारी वन (ब) शीतोष्ण पर्णपाती वन (स) उष्ण कटिबंधीय मानसूनी वन (द) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन

8. ओक, बीच, बर्च, वालनट, एवं एल्ब आदि के वृक्ष कहां पाए जाते हैं?

(अ) शीतोष्ण वर्षा वन (ब) मध्य अक्षांशीय पर्णपाती वन (स)भूमध्यसागरीय वन (द) विषुवतीय वन

9. भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों के युक्तियुक्त प्रतिबंधों को आरोपित करने की शक्ति किसके पास है?

(अ) उच्चतम न्यायालय (ब) संसद (स) राष्ट्रपति (द) इनमें से कोई नहीं

10. किसी कैदी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करवाने के लिए रिट की आवश्यकता होती है?

(अ) परमाधिदेश (ब) बंदी प्रत्यक्षीकरण (स) अधिकार पृच्छा (द) उत्प्रेषण

11. भारत की संघीय व्यवस्थापिका की किस नाम से जाना जाता है?

(अ) लोकसभा (ब) राज्यसभा (स) प्रतिनिधि सभा (द) संसद

12. निम्नलिखित में से किस वन का विस्तार सर्वाधिक क्षेत्रफल पर पाया जाता है?

(अ) विषुवतीय वर्षा वन (ब) शीतोष्ण शंकुधारी वन (स) सवाना वन (द) मानसूनी वन

13. सम्राट अशोक के राज्य में राजुका का क्या कार्य था?

 (अ)धार्मिक मामलों की देखभाल (ब) करों को एकत्रित करना (स) न्यायिक कार्य (द) नगरपालिकाओं का प्रशासन

14. राणा सांगा का संबंध किस समुदाय से था?

(अ)राजपूत (ब) मंगोल (स)अफगान (द)अरब

15. पल्लव-साम्राज्य के अंतर्गत विद्वता का महान केंद्र था?

(अ) मथुरा (ब) कांची (स) मामल्लपुरम (द) महाबलीपुरम

16. आस्ट्रेलिया एवं पापुआ न्यू गिनी को कौन अलग करता है?

(अ) टारस जलसंधि (ब) बॉस जलसंधि (स) फोवेक्स जलसंधि (द) कुक जलसंधि

17. बेरिंग जलडमरूमध्य अलग करता है?

(अ) आर्कटिक महासागर को प्रशांत महासागर से (ब) अटलांटिक महासागर को हिंद महासागर से (स) अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से (द) प्रशांत महासागर को हिंद महासागर से

18. निम्नलिखित में कौन सी महासागरीय जलधारा यूरोप का गर्म कंबल के नाम से लोकप्रिय है?

(अ) बेंगुएला जलधारा (ब) केनारी जलधारा (स) गल्फस्ट्रीम जलधारा (द) नार्वे की जलधारा

19. राष्टï्रकूटों ने अपनी राजधानी कहां पर स्थापित की?

(अ) मालवा (ब) मान्यखेट या मालखंड (स) कलिंग (द) उपर्युक्त कोई नहीं

20. गहरा नीला रंग होने के कारण किस जलधारा को जापानी लोग जापान की कालीधारा कहते हैं?

(अ) क्यूरोशियो जलधारा (ब) ओयाशियो जलधारा (स) क्यूराइल जलधारा (द) सुशीमा जलधारा

21. भारत का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है?

(अ) चेन्नई उच्च न्यायालय (ब) कोलकाता उच्च न्यायालय (स) इलाहाबाद उच्च न्यायालय (द) मुंबई उच्च न्यायालय

22. किन राज्यों में साझा उच्च न्यायालय है?

(अ) कर्नाटक एवं आंध्रप्रदेश (ब) गुजरात एवं उड़ीसा (स) महाराष्ट्र एवं गोवा (द) मध्यप्रदेश एवं राजस्थान

23. निम्नलिखित में से किस मुकदमे में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय  ने सर्वप्रथम संविधान के मौलिक लक्षण का सिद्धांत प्रतिपादित किया?

(अ) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य (ब) केशवानंद बनाम केरल राज्य (स) मिनर्वा मिल बनाम भारतीय संघ (द) वामन बनाम भारतीय संघ

24. जनहित याचिका दायर की जा सकती है?

(अ) उच्च न्यायालय में (ब) सर्वोच्च न्यायालय में (स) उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय दोनों में (द) इनमें से किसी में नहीं

25. निम्नलिखित में से कौन एक स्थलारूद्ध देश है?

(अ) कजाकिस्तान (ब) तुर्कमेनिस्तान (स) ताजिकिस्तान (द) उज्बेकिस्तान

--

सही जवाब- 1.(स)नार्डिक प्रजाति से, 2.(स)नालंदा में,  3.(ब) अवध कॉमर्शियल बैंक, 4.(द) मद्रास प्रेसीडेंसी एवं बम्बई प्रेसीडेंसी,  5.(स)दक्षिणी अंडमान एवं छोटा अंडमान, 6.(द)प्रायद्वीपीय पठार का, 7.(अ) शीतोष्ण शंकुधारी वन, 8.(ब) मध्य अक्षांशीय पर्णपाती वन,  9.(ब)संसद, 10.(ब)बंदी प्रत्यक्षीकरण, 11.(द)संसद, 12.(स) सवाना वन, 13.(ब) करों को एकत्रित करना, 14.(अ) राजपूत,15. (स) मामल्लपुरम, 16.(अ) टारस जलसंधि, 17.(अ)आर्कटिक महासागर को प्रशांत महासागर से, 18. (स) गल्फस्ट्रीम जलधारा,19.(ब) मान्यखेट या मालखंड, 20.(अ) क्यूरोशियो जलधारा, 21.(स) इलाहाबाद उच्च न्यायालय, 22.(स) महाराष्ट्र एवं गोवा, 23.(अ) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य, 24.(स) उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय दोनों में, 25.(स) ताजिकिस्तान,

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news