सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 3 मई
03-May-2022 1:16 PM
हर दिन हॉट सीट 3 मई

1. हाल ही में राजीव गांधी लीडरशिप अवार्ड 2014 के लिए किसका चयन किया गया है?

(अ) आरती देवी (ब) अन्ना हजारे (स) किरण बेदी (द) मेधा पाटकर

2.  पन्द्रहवें आईफा अवॉर्ड्स (ढ्ढठ्ठह्लद्गह्म्ठ्ठड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य ढ्ढठ्ठस्रद्बड्डठ्ठ स्नद्बद्यद्व ्रष्ड्डस्रद्गद्व4, ढ्ढढ्ढस्न्र) समारोह का आयोजन किस देश मे किया गया था?

(अ) कनाडा (ब) अमेरिका (स) जर्मनी (द) ऑस्ट्रेलिया

3. हाल ही में किस देश ने अधिक ऊंचाई से अपनी ओर दागी गयी लम्बी दूरी की मिसाइल को नष्ट करने में सक्षम मिसाइल रोधी पृथ्वी डिफेंस वीइकल (पीडीवी) का सफल परीक्षण किया है?

(अ) पाकिस्तान (ब) नेपाल (स) श्रीलंका (द) भारत

4. निम्नलिखित में से किस गोल्फ खिलाड़ी ने इंडोनेशियाई मास्टर्स 2014 जीता?

(अ) अनिर्बान लाहिड़ी (ब) किराडेक एफिबार्नराट (स) कैमरन स्मिथ (द) बेइक स्यूक ह्यून

5. डेयरी फार्मिंग के लिए आवश्यकता होती है?

(अ) अधिक पूंजी, कम श्रम (ब) कम पूंजी, अधिक श्रम (स) अधिक पूंजी, अधिक श्रम (द) कम पूंजी, कम श्रम

6. किस प्रकार की कृषि में फसलों का अधिकाधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए भूमि की प्रत्येक इकाई पर अधिक मात्रा में पूंजी एवं श्रम का प्रयोग किया जाता है?

(अ) जीविका कृषि (ब) गहन कृषि (स) विस्तृत कृषि (द) बागानी कृषि

7. जनसंख्या घनत्व का क्या अर्थ है?

(अ) प्रति कि.मी. में रहने वाले लोगों की संख्या (ब)प्रति वर्ग कि.मी. में रहने वाले लोगों की संख्या (स) ग्रामवासियों की संख्या (द)शहरवासियों की संख्या

8. मानव शरीर की सर्वाधिक बड़ी ग्रंथि है?

(अ) वृक्क (ब) यकृत (स) मस्तिष्क (द) हृदय

9. भारत में अंग्रेजों की लूट किस महत्वपूर्ण घटना के बाद शुरु हो गई थी?

(अ) प्लासी के युद्ध के पश्चात (ब) बक्सर के युद्ध के पश्चात (स) कंपनी को भारत में व्यापार करने की अनुमति मिलने के पश्चात (द) 1813 के चार्टर एक्ट के पश्चात

10. अंग्रेजों द्वारा बनाई गई भूराजस्व व्यवस्था की निम्न प्रणालियों में से कौन सी कृषकों के हितों को अधिक सुरक्षा प्रदान करती है?

(अ) बंगाल प्रांत की स्थायी भूव्यवस्था (ब) मद्रास प्रांत की रैयतवाड़ी भूव्यवस्था (स) मध्यवर्ती प्रांत की जमींदारी भूव्यवस्था (द) संयुक्त प्रांत की मालगुजारी भूव्यवस्था

11. भारत में सबसे प्राचीन तेल शोधनशाला कौन-सी है?

(अ) डिगबोई(असम में) (ब)कोइली(बड़ोदा के पास) (स)नूनमाटी (असम में) (द) हल्दिया (कलकत्ता के पास)

12. भारत में सबसे ऊंची सडक़ है?

(अ) श्रीनगर व गुलमर्ग के बीच (ब) लेह व मनाली के बीच (स) दार्जीलिंग व सिलीगुड़ी के बीच (द)काटगोदाम व नैनीताल के बीच

13. विस्तृत आकार वाले खेतों पर यांत्रिक विधियों से की जाने वाली कृषि कहलाती है?

(अ) गहन कृषि (ब) गहन जीविका कृषि (स) विस्तृत कृषि (द) बागानी कृषि

14. निम्रलिखित में से कौन-सा हार्मोन फलों के पकने पर नियंत्रण रखता है?

(अ)ऑक्सिन (ब) एथिलीन (स) गिवरेलिक एसिड (द)जीटिन

15. द्रव में आंशिक या पूर्णत: डूबे हुए किसी ठोस द्वारा प्राप्त उछाल की मात्रा निर्भर करती है?

(अ) ठोस द्वारा हटाए गए द्रव की मात्रा पर (ब) ठोस के द्रव्यमान पर (स) ठोस के भार पर (द) इनमें से कोई नहीं

16. जल पृष्ठ पर लोहे के टुकड़े के न तैरने का कारण क्या है?

(अ) लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार से कम होता है (ब) लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार से अधिक होता है (स) लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार के बराबर होता है (द) यह जल का विस्थापन नहीं करता है

17. लघु हिमालय श्रेणी के ढालों पर मिलने वाले छोटे-छोटे घास के मैदानों को जम्मू कश्मीर में क्या कहा जाता है?

(अ) मर्ग (ब) बुग्याल (स) पयार (द) दुआर

18. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक राज्य में फैली हुई है?

(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि

19. भारत में सबसे प्राचीन वलित पर्वतमाला कौन सी है?

(अ) विंध्याचल (ब) सतपुड़ा (स) अरावली (द) नीलगिरि

20. राष्ट्रीय आंदोलन ने राष्ट्रीय सरकार को कौन सी विचारधारा दी?

(अ)न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था की स्थापना (ब)लोगों की समानता (स)शांति की नीति (द) उपरोक्त सभी

21. इनमें से किसका उपयोग समय का सर्वाधिक अचूक मापन करने के लिए होता है?

(अ)क्रोनोमीटर (ब) आणविक घड़ी (स)पल्सार (द) क्वार्ट्ज

22. हृवेल तथा चमगादड़ सर्वप्रथम प्रकट हुए?

(अ)इओसीन महाकल्प में (ब) पेलियोजोइक युग में (स) ऑलीगोसीन महाकल्प में (द)मायोसीन महाकल्प में

23. हैली का धूमकेतू सूर्य की परिक्रमा करता है?

(अ)80 वषों में (ब)79 वषों में (स)40 वषों में (द) 50 वषों में

24. हिंदी और फारसी दोनों भाषाओं का विद्वान था?

(अ) अकबर (ब) तानसेन (स) अमीर खुसरो (द) बैरम खां

25. पश्मीना किसका प्रजनक है?

(अ)भेड़ (ब) बकरी (स) खरगोश (द) लोमड़ी

26. मौलिक अधिकारों में संशोधन करने में कौन सक्षम है?

(अ) राष्ट्रपति (ब) लोकसभा (स) सर्वोच्च न्यायालय (द) संसद

---------

सही जवाब- 1.(अ)आरती देवी, 2.(ब)अमेरिका, 3.(द)भारत, 4.(अ) अनिर्बान लाहिड़ी, 5.(स) अधिक पूंजी, अधिक श्रम, 6.(ब) गहन कृषि, 7.(ब)प्रति वर्ग कि.मी. में रहने वाले लोगों की संख्या, 8.(ब)यकृत, 9.(अ) प्लासी के युद्ध के पश्चात, 10.(ब)मद्रास प्रांत की रैयतवाड़ी भूव्यवस्था,11.(अ)डिगबोई (असम में), 12.(ब) लेह व मनाली के बीच, 13.(स) विस्तृत कृषि, 14.(ब)एथिलीन 15.(अ) ठोस द्वारा हटाए गए द्रव की मात्रा पर, 16.(अ) लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार से कम होता है, 17.(अ) मर्ग, 18.(स) अजंता, 19. (स)अरावली, 20.(द) उपरोक्त सभी, 21.(ब) आणविक घड़ी, 22.(अ) इओसीन महाकल्प में, 23.(ब) 79 वर्षों में, 24.(स) अमीर खुसरो, 25.(अ)भेड़, 26.(स) सर्वोच्च न्यायालय।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news