सामान्य ज्ञान

इमू
10-Jun-2022 1:58 PM
 इमू

शुतुरमुर्ग के बाद दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है इमू। देखने में यह काफी कुछ शुतुरमुर्ग की तरह नजर आता है।  भारी-भरकम शरीर, लंबी ऊंट जैसी गर्दन और लंबे शक्तिशाली पैरों वाला इमू उड़ नहीं सकता, लेकिन दौडऩे में यह आगे है। यह पक्षी झुंड में  रहना पसंद करते हैं। सिर्फ जोड़ा बनाते समय यह झुंड से अलग होते हैं। एक झुंड में चालीस, पचास और कभी-कभी इससे भी अधिक इमू होते हैं।

 झुंड में विचरण करते हुए ये भोजन की तलाश में काफी आगे निकल जाते हैं। छिपकली, गिरगिट, पक्षियों के अंडे, घोंघे, सीप, हरी पत्तियां आदि इसका प्रिय भोजन है। ये पेड़ों के तने , पथरीली भूमि और झाडिय़ों के बीच अपना घोंसला बनाते हैं।  मादा केवल जाड़े में अंडे देती है, लेकिन इन्हें सेने का काम नर करता है।  45 दिनों के अंदर इन अंडों से बच्चे निकल आते हैं।  अंडे फूटने के समय इन बच्चों का वजन डेढ़ से दो किलो तक होता है।  पांच साल के  होते-होते ये बच्चे वयस्क हो जाते हैं और मां -बाप का साथ छोड़ देते हैं।  एक वयस्क इमू का वजन 35 से 42 किलोग्राम होता है। यह उड़ नहीं सकता है, लेकिन अच्छा तैराक होता है। इमू मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news