सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 11 जून
11-Jun-2022 11:32 AM
हर दिन हॉट सीट 11 जून

1. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) की नवीनतम एक दिवसीय क्रिकेट रेंकिंग में भारत किस स्थान पर है?

(अ) पहले (ब) दूसरे (स) तीसरे (द) पांचवे

2. आंध्रप्रदेश (सीमांध्र) का नया मुख्यमंत्री किसे चुना गया है?

(अ) अखिल रेकुलपेल्ली (ब) वीआरवी श्रीप्रसाद (स) चंद्रबाबू नायडू (द) जगमोहन रेड्डी

3. किस देश ने कार्बन उत्सर्जन को 2030 तक 30 प्रतिशत तक कम करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं?

(अ) अमेरिका (ब)इटली (स) रूस (द) ब्रिटेन

4. किस देश की संसद में संसद सदस्यों (एमपी) को वापस बुलाने के लिए (रीकॉल) विधेयक पेश किया गया है?

(अ) सिंगापुर (ब) भारत (स) जापान (द) ब्रिटेन

5. कोशिका की खोज किसने और कब की थी?

(अ) थियोडोर श्वान, 1839 (ब) मेथिएल श्लाइडेन, 1883 (स) राबर्ट हुक, 1664 (द) इनमें से कोई नहीं

6. निम्नलिखित किसे ‘जुड़वां खनिज’ कहा जाता है?

(अ) तांबा-टिन (ब) लोहा, कोयला (स) सीसा, जस्ता (द) सोना, चांदी

7. दक्षिण गंगोत्री क्या है?

(अ) प्रायद्वीपीय भारत की एक नदी (ब) भारतीय नौसेना का युद्धक जलपोल (स) उत्तरी धु्रव में स्थापित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (द) अंटार्कटिका में स्थापित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र

8. वर्तमान में भारत के किस स्थान को सफेद हाथी के नाम से जाना जाता है?

(अ) लेह (ब) लद्दाख (स) कारगिल (द) सियाचीन

9. ओक्टास मापनी का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके मापने के लिए किया जाता है?

(अ) वायुमंडलीय आद्र्रता (ब) ओस जमाव का स्तर (स) मेघाच्छादन की मात्रा (द) सौर प्रकाश की मात्रा

10. नेफोमीटर से किसका मापन किया जाता है?

(अ) वर्षा की मात्रा (ब) बादलों की दिशा और गति (स) सागरीय लवणता (द) उपर्युक्त सभी

11. अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?

(अ) नीरजा भनोत पुरस्कार (ब) चमेली देवी पुरस्कार (स) नायदुम्मा पुरस्कार (द) टेम्पलटन पुरस्कार

12. राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार दिया जाता है, श्रेष्ठतर योगदान के लिए?

(अ) वनरोपण तथा परती भूमि के संरक्षण में (ब) स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं विकास में (स) वन्य जीव संरक्षण में (द) पर्यावरण पर हिंदी पुस्तक लेखन में

13. भारत में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यावसायिक वन कौन से है?

(अ) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (ब)  उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन (स) उष्ण कटिबंधीय अद्र्ध सदाबहार वन (द) कोणधारी वन

14. महाराष्ट्र स्थित पिम्परी किसलिए प्रसिद्ध है?

(अ) घड़ी निर्माण के लिए (ब) कागज उद्योग के लिए (स) सीमेंट उद्योग के लिए (द) एंटीबायोटिक उद्योग के लिए

15. निम्नलिखित में से किस शब्द का ऋग्वेद में सबसे अधिक बार उल्लेख हुआ है?

(अ) आर्य  (ब) यव  (स) ओम  (द) गंगा

16. आदर्श गैस के लिये चाल्र्स का नियम किस परिवर्तन में लागू होता है?

(अ)समदाबीय (ब)समतापीय (स)समआयतनिक(द)रूद्धोष्म

17. निम्रलिखित में से किसके कारण सिफिरिस रोग होता है?

(अ) जीवाणु (ब) कवक (स) प्रोटोजोआ (द) विषाणु

18. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पौषणिक कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत नहीं है?

(अ) चावल (ब) रागी (स) मलाई उतारा हुआ दूध (द) अण्डा

19. प्रकृति में पौधों के विकास के लिए वायुमण्डल से नाइट्रोजन उन्हें कैसे उपलब्ध होती है?

(अ) कवक की क्रिया द्वारा  (ब) विषाणुओं (वाइरस)की क्रिया द्वारा (स) केंचुआ की क्रिया द्वारा (द) जीवाणु की क्रिया द्वारा 

20. निम्रलिखित मसालों में से कौन-सा पुष्प कलियों से प्राप्त होता है?

(अ) लौंग (ब) धनिया (स) इलायची (द) हल्दी

21. भारत के नगरीय जनसंख्या में सर्वाधिक योगदान निम्नलिखित में से किसका है?

(अ) उत्तरप्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) पश्चिम बंगाल (द) तमिलनाडु

22. भारत का सबसे लंबा नदी बांध कौन सा है?

(अ) रिहन्द बांध (ब) फरक्का बांध (स) हीराकुंड बांध (द) कृष्ण राज सागर बांध

23. थीन बांध किस नदी पर बनाया गया है?

(अ) रावी नदी (ब) व्यास नदी (स) झेलम नदी (द)चिनाब नदी

24. गंगा-ब्रह्मपुत्र के डेल्टाई क्षेत्रों में किस वृक्ष की अधिकता के कारण इसे सुंदरवन कहा जाता है?

(अ) चंदन (ब) शीशम (स) सुंदरी (द) इनमें से सभी

25. भारत के किस भौतिक प्रदेश में उष्ण कटिबंधीय से लेकर अल्पाइन प्रकार की वनस्पति मिलती है?

(अ) दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार (ब) उत्तर का विशाल मैदान (स) उत्तर का हिमालय पर्वतीय प्रदेश (द) तटीय मैदान

26. युर्त किस जनजाति का घर है?

(अ) एस्किमो (ब) पिग्मी (स) बुशमैन (द) खिरगीज

27. वैलून्स कौन हैं?

(अ) दक्षिण अफ्रीका के मूल निवासी (ब) ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी (स) बेल्जियम की फ्रेंचभाषी आबादी (द)न्यूजीलैंड के मूल निवासी

 ---

सही जवाब-1.(स)तीसरे, 2.(स)चंद्रबाबू नायडू, 3.(अ) अमेरिका, 4.(द)ब्रिटेन, 5.(स) राबर्ट हुक, 1664, 6.(स)सीसा, जस्ता,  7.(द)अंटार्कटिका में स्थापित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, 8.(द) सियाचीन, 9.(स) मेघाच्छादन की मात्रा, 10.(ब) बादलों की दिशा और गति, 11.(अ) नीरजा भनोत पुरस्कार, 12.(ब) स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं विकास में, 13.(स)उष्ण कटिबंधीय अद्र्ध सदाबहार वन, 14.(द) एंटीबायोटिक उद्योग के लिए, 15.(स) ओम,16.(अ) समदाबीय, 17.(अ)जीवाणु,1 8.(अ)चावल,19.(द)जीवाणु की क्रिया द्वारा, 20.(अ)लौंग, 21.(ब) महाराष्ट्र,  22.(स)हीराकुंड बांध, 23.(अ) रावी नदी, 24.(स) सुंदरी, 25.(स) उत्तर का हिमालय पर्वतीय प्रदेश, 26.(द) खिरगीज, 27.(स) बेल्जियम की फ्रेंचभाषी आबादी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news