सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 13 मई
13-Jun-2022 10:21 AM
हर दिन हॉट सीट 13 मई

1. नोएडा जमीन घोटाले की जांच हेतु पांच सदस्यीय समिति किसकी अध्यक्षता में गठित की गई?

(अ) योगेंद्र गर्ग (ब) डीपी वाधवा (स) राजेंद्र चौधरी (द) जानकी राम

2. अंतर्राष्ट्रीय डाटा कार्पोरेशन (आईडीसी) की रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन बिक्री में कौन प्रथम स्थान पर है?

(अ) अमेरिका (ब) चीन (स) भारत (द) पेरिस

3. दस लाख हाथियों की भूमि के नाम से कौन जाना जाता है?

(अ) लाओस (ब) थाईलैंड (स) म्यांमार (द) कंबोडिया

4. निम्नलिखित में से किसे रूस का बर्मिघम कहा जाता है?

(अ) मास्को (ब) क्रिवायरोग (स) तुला (द) गोर्की

5. निम्नलिखित में कौन सा एक बंदरगाह विश्व के कॉफी बंदरगाह के रूप में जाना जाता है?

(अ) साओ पॉलो (ब) सेन्टोस (स) रियो डि जेनेरो (द) ब्यूनस आयर्स 

6. कैथोड किरणें चलती हैं?

(अ) तरंग रूप में (ब) सरल रेखा में (स) कभी तरंग, कभी सरल रेखा में (द) किसी भी रूप में

7. अस्पृश्यता का स्पष्ट रूप से प्रकटीकरण निम्र में से किस कालखण्ड में हुआ?

(अ) वैदिक काल (ब) स्मृति काल (स) उत्तर गुप्तकाल (द) मौर्यकाल 

8. ऐसा विवाह जिसमें पिता सावधानी-पूर्वक वेदज्ञ एवं शीलवान वर का चयन करने के बाद उसे अपने घर बुलाता था तथा उसकी पूजा करके वस्त्राभूषण से सुसज्जित कन्या को उसे प्रदान करता था, को कहते थे?

(अ) दैव विवाह (ब) आर्ष विवाह (स) बह्म विवाह (द) प्रजापत्य विवाह

9. हाल ही में बशर अल असद सुर्खियों में रहे हंै! वे किस राष्ट्र के राष्ट्रपति हैं?

(अ) सीरिया (ब) केन्या (स) फ्रांस (द) ओमान

10. एशिया विकास बैंक के संचालक मंडल में किसे शामिल किया गया है?

(अ) सुषमा स्वराज (ब) आई.पी. खोसला (स) अरुण जेटली (द) अल्पना सिंह

11. तेलंगाना का प्रथम राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है? 

(अ) अहोद मैतिक (ब) ईएसएल नरसिम्हन (स) जोगेंद्र बेहरा (द) आरपी सिंह

12. आईपीएल-7 का खिताब किसने जीता है?

(अ) पंजाब टीम (ब) कोलकाता नाइट राइडर्स (स) राजस्थान रॉयल्स (द) मुंबई इंडियंस

13. विश्व बैंक का वाइस प्रेसीडेंट किसे नियुक्त किया गया है?

(अ) हिरोशी नाका (ब) दलिया ग्राइबस्केट (स) जोगेंद्र बेहरा (द) पॉल बिया

14. दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में श्वेत क्रांति लाने का श्रेय किसको दिया जाता है?

(अ) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन (ब) डॉ. वर्गीज कुरियन (स) डॉ. अमृता पटेल (द) डॉ. पंजाब सिंह

15. गुलाबी क्रांति किससे संबंधित है?

(अ) टमाटर उत्पादन (ब) झींगा उत्पादन (स) मांस उत्पादन (द) खाद्यान्न उत्पादन

16. निम्नलिखित में से किस प्रकार की ऊर्जा से सबसे कम वायु प्रदूषण होता है?

(अ) तापीय ऊर्जा (ब) जलीय ऊर्जा (स) नाभिकीय ऊर्जा (द) सौर ऊर्जा

17. पीसा की मीनार किस देश में अवस्थित है?

(अ) स्पेन में (ब) इटली में (स) फ्रांस में (द) पर्शिया में

18. कम्बोडिया स्थित अंगकोरवाट मंदिर किस देवता को समर्पित है?

(अ) विष्णु (ब) सूर्य (स) शिव (द) गणेश

19. एलीफेंटा दर्रा किस देश में स्थित है?

(अ)भारत (ब) पाकिस्तान (स) श्रीलंका (द) इंडोनेशिया

20. हमारे संविधान में आर्थिक नियोजन शामिल है?

(अ) संघ सूची में (ब) राज्य सूची में (स) समवर्ती सूची में (द) किसी विशिष्ट सूची में

21. दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कार कंपनी निम्नलिखित में से कौन सी है?

(अ) हुंडई (ब) होंडा (स) सुजुकी (द) टोयोटो

22. निम्नलिखित में से किसे 19 अगस्त, 2013 को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?

(अ) रतन आहूजा (ब) रतन थियम (स) डिंपल वर्मा (द) दिलीप त्रिवेदी

23. 8 जुलाई 2013 को दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त कृष्णकांत पॉल ने निम्नलिखित में से किस राज्य के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया?

(अ) ओडिशा (ब) असम (स) मेघालय (द) सिक्किम

24. कैगा में होता है?

(अ) पोटैशियम निष्कर्षण (ब) नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन (स) जल विद्युत उत्पादन (द) कोयला उत्खनन

25. सरकार द्वारा 2015 तक देश में कितने प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य रखा गया है?

(अ) 70 प्रतिशत (ब) 75 प्रतिशत (स) 80 प्रतिशत (द) 85 प्रतिशत

26. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नागरिक सुरक्षा के नवनियुक्त महानिदेशक कौन हैं?

(अ) कृष्णा चौधरी (ब) सी. बालाकृष्ण (स) रंजीत सिन्हा (द) एस जयशंकर

27. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण निम्नलिखित विभागों/मंत्रालयों में से किसका संलग्न कार्यालय है?

(अ) संस्कृति (ब) पर्यटन (स) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (द) मानव संसाधन विकास

28. नमक सत्याग्रह के समय गांधीजी के गिरफ्तार हो जाने के बाद आंदोलन के नेता के रूप में उनका स्थान किसने लिया था?

(अ) मोतीलाल नेहरू ने (ब) अब्बास तैय्यब ने (स) पंडित जवाहर लाल नेहरू ने (द) किसी ने नहीं

---

सही जवाब- 1.(स)राजेंद्र चौधरी, 2.(स)भारत,  3.(अ)लाओस, 4.(स) तुला, 5.(ब)सेन्टोस,6.(ब)सरल रेखा में, 7.(स) उत्तर गुप्तकाल, 8.(स)ब्रह्म विवाह, 9.(अ)सीरिया, 10.(स) अरुण जेटली, 11.(ब)ईएसएल नरसिम्हन, 12.(ब)कोलकाता नाइट राइडर्स, 13.(अ) हिरोशी नाका, 14.(ब)डॉ. वर्गीज कुरियन, 15.(ब) झींगा उत्पादन, 16.(द) सौर ऊर्जा, 17.(ब) इटली में, 18.(अ) विष्णु, 19.(स) श्रीलंका, 20.(स) समवर्ती सूची में, 21.(अ) हुंडई, 22.(ब) रतन थियम, 23.(स)मेघालय, 24.(ब)नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन, 25.(स) 80 प्रतिशत, 26.(अ) कृष्णा चौधरी, 27.(अ) संस्कृति, 28. (ब) अब्बास तैय्यब ने ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news