सामान्य ज्ञान

दुनिया के अनोखे ब्रिज
13-Jun-2022 10:25 AM
 दुनिया के अनोखे ब्रिज

1. गेट्सहेड मिलेनियम ब्रिज - ब्रिटेन में बने इस पुल को  फोल्डिंग ब्रिज भी कहते हैं। इसकी खासियत यह है कि बड़े जहाजों को रास्ता देने के लिए इसे फोल्ड किया जा सकता है। टेम्स नदी पर बना यह पुल  लंदन ब्रिज के नाम से मशहूर है।

2. हैडरसन वेव्स ब्रिज - यह पुल सिंगापुर में  है। सडक़ से 36 मीटर ऊंचा यह पुल अपनें नाम की तरह बल खाती लहरों की डिजाइन में बना है।

3. मेगडिबर्ग वाटर ब्रिज - जर्मनी के इस पुल को बनने में पूरे 80 साल लगे। एल्बी नदी के ऊपर बने इस पुल की लम्बाई 910 मीटर है। सबसे खास बात यह है कि नदी के ऊपर बने इस पुल के ऊपर एक नहर बनाई गई है, जिसमें नाव गुजर सकती है।

4. पांटी वैकियो ब्रिज - इटली के इस ऐतिहासिक पुल पर कई दुकानें भी हैं।

5. बैन्पो ब्रिज - सियोल में हान नदी पर बने इस पुल के नीचे एक झरना है। इसमें करीब 10 हजार नोजल लगाए गए हैं, जिनसे हर मिनट में 190 टन पानी निकलता हैं।

 6. तेनजिन आई ब्रिज - चीन की हाइ नदी पर बने इस पुल के ऊपर एक व्हील भी है।

 7. अटलान्टिक सी ब्रिज - नार्वे अटलांटिक सी के ऊपर बने इस ब्रिज की खूबसूरती देखते ही बनती है।

 8. अयोला आइलैण्ड ब्रिज - आस्ट्रिया के ग्रेज में मूर नदी के ठीक बीचोबीच बने इस पुल की खास बात यह है कि इसमें एक बार और कॉफी हाउस भी बना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news