सामान्य ज्ञान

कैथल
21-Jun-2022 9:50 AM
कैथल

कैथल, उत्तर-मध्य हरियाणा राज्य का एक जिला है। कैथल की स्थापना प्राचीन महाकाव्य। महाभारत में वर्णित पांडव राजा युधिष्ठिïर ने की थी। बाद में कैथल मुस्लिम संस्कृति का केंद्र बन गया। यहां ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं में एक विशाल स्नान जलाशय और 13 वीं शताब्दी के कई पीरों की मजारें हैं। एक कृषि विपणन केंद्र कैथल को 1867 में नगरपालिका के रूप में गठित किया गया। कैथल के कुल क्षेत्रफल में 86 प्रतिशत से अधिक भाग में खेती की जाती है, जहां अधिकांश क्षेत्र में दो फसलें उगाई जाती हैं और लगभग समूचा क्षेत्र सिंचित है। कृषि में गेहूं और चावल की प्रधानता है। अन्य फसलों में तिलहन, गन्ना और कपास शामिल हैं। लगभग सभी गांव सडक़ मार्ग से जुड़े हैं। कैथल के उद्योगों में हथकरघा बुनाई, चीनी और कृषि उपकरणों का निर्माण शामिल है। कैथल के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्घ कई महाविद्यालय हैं, जिनमें हरियाणा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट और आरकेएसडी कॉलेज शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news