सामान्य ज्ञान

सूडान
12-Jul-2022 5:10 PM
सूडान

सूडान दुनिया का सबसे युवा राष्ट्री है, जो अफ्रीका का हिस्सा है। 9 जुलाई 2011 को अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।

कई देशों के बीच बसा दक्षिण सूडान मध्यपूर्व अफ्रीका का हिस्सा है और दुनिया का 193वां देश है। इसकी राजधानी जूबा है। इसके पूर्व में इथोपिया, दक्षिण पूर्व में केन्या और दक्षिण में यूगांडा है। दक्षिण पश्चिम में इसकी सीमा कांगो से, पश्चिम में सेंट्रल अफ्रीकी गणतंत्र और उत्तर में सूडान से लगी हुई है। 9 जुलाई 2011 को सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बनाया गया। 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया। अनुमान के मुताबिक दक्षिण सूडान की जनसंख्या 82 लाख 60 हजार के करीब है। देश का क्षेत्रफल 6 लाख 19 हजार 745 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के आधार पर दक्षिण सूडान स्पेन और पुर्तगाल के कुल आकार से बड़ा है। ईसाई बहुल आबादी वाले दक्षिण सूडान में चार भाषाएं लिखी और बोली जाती है। अधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, लेकिन दिनका, नुएर, बारी, मुरले, जांडे यहां की राष्ट्रीय भाषाओं में शामिल हैं।

प्राकृतिक संसाधनों के मामले में दक्षिण सूडान धनी है। वहां कच्चे तेल का अपार भंडार है, लेकिन पाइपलाइनों के जरिए उत्तर सूडान से होकर तेल का निर्यात किया जाता है। अत्यधिक पिछड़े दक्षिण सूडान में आधारभूत संरचना न के बराबर है। देश में प्रसव के दौरान मृत्यु की दर बहुत ज्यादा है। शिक्षा की हालत इतनी खराब है कि 13 साल तक की उम्र के ज्यादातर बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। 84 फीसदी महिलाएं निरक्षर हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news