सामान्य ज्ञान

पुष्कर झील
14-Jul-2022 12:57 PM
पुष्कर झील

पुष्कर झील राजस्थान के शहर अजमेर में कई पर्यटन स्थलों में से एक है। यह झील राजस्थान के अजमेर नगर से 11 किमी उत्तर में स्थित है। पुष्कर झील भारत वर्ष में पवित्रतम स्थानों में से एक है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार पुष्कर झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा ने करवाया था। इसमें बावन स्नान घाट हैं। इन घाटों में वराह, ब्रह्म औरगव घाट महत्वपूर्ण हैं। प्राचीनकाल से लोग यहां पर प्रतिवर्ष कार्तिक मास में एकत्रित हो भगवान ब्रह्मा की पूजा उपासना करते हैं। पुष्कर में आने वाले लोग अपने को पवित्र करने के लिए पुष्कर झील में स्नान करते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news