सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-22 जुलाई
22-Jul-2022 12:02 PM
हर दिन हॉट सीट-22 जुलाई

1. राज्यसभा एक स्थायी सदन होने के कारण इसके कितनी अवधि में बदलते रहते हैं?

(अ) एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं (ब) एक अद्र्ध सदस्य प्रति तीन वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं (स) सदस्यों का पांचवां भाग प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं (द) सदस्यों का छठवां भाग प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं

2. राज्यसभा के सदस्यों को नामित करने का अधिकार निम्नलिखित में से किसको है?

(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) न्यायपालिका (द) लोकसभा

3. राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए कला, साहित्य, विज्ञान आदि क्षेत्रों से 12 सदस्यों को मनोनीत करने की व्यवस्था भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?

(अ) अनुच्छेद 324 (ब) अनुच्छेद 265 (स) अनुच्छेद 80 (द) अनुच्छेद 120

4. निम्नलिखित में से किसमें राज्यसभा की कोई भूमिका नहीं होती है?

(अ) उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में (ब) अध्यक्ष के निर्वाचन में (स) राष्ट्रपति के महाभियोग में (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाने में

5. लोकसभा द्वारा विचारार्थ भेजे गए वित्त विधेयक को राज्यसभा अधिकतम कितने समय तक रोके रखा सकती है?

(अ) एक माह (ब) एक वर्ष (स) सात दिन (द) चौदह दिन

6. मुख्य चुनाव आयुक्त को पदच्युत किया जा सकता है?

(अ) मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय द्वारा (ब) राष्ट्रपति द्वारा (स) मंत्रिमंडल के प्रस्ताव द्वारा (द) संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर

7. स्थल मंडल की मोटाई भूकंपीय तरंगों के आधार पर कितनी मापी गई है?

(अ) 105 किमी (ब) 100 किमी (स) 200 किमी (द) 80 किमी

8. निम्नलिखित में से किस परत को बेरीस्फीयर कहा जाता है?

(अ) वायुमंडल का सबसे ऊपरी परत (ब) पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत (स) पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत (द) पृथ्वी की मध्यवर्ती परत

9. पृथ्वी की आंतरिक संरचना के अनुसार भूगर्भ का विभाजन भू-पटल, मेंटल तथा कोर में किया गया है। यह विभाजन किसका है?

(अ) होम्स (ब) जेफरीज (स) हेडी (द) ग्राट

10. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

(अ) भूपटल की औसत मोटाई लगभग 33 किमी है (ब) महाद्वीपीय भाग में भू-पटल की मोटाई अधिक है, जबकि महा सागरीय भाग में यह छिछला है (स) महाद्वीपीय भू-पटल मुख्यत: गे्रनाइट चट्टानों से निर्मित है (द) महासागरीय भू-पटल की तुलना में महाद्वीपीय भू-पटल का घनत्व अधिक है

11. भारत के सुदूर पूर्व में कौन सा देश भारत के साथ सर्वाधिक लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है?

(अ) चीन (ब) म्यान्मार (स) थाईलैंड (द) वियतनाम

12. भारत एवं चीन के बीच सीमा निर्धारित करने वाली मैकमोहन रेखा निम्नलिखित में से किस प्रदेश के उत्तरी सीमा पर खींची गई है?

(अ) जम्मू-कश्मीर (ब) उत्तरप्रदेश (स) हिमाचल प्रदेश (द) अरुणाचल प्रदेश

13. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे छोटी है?

(अ) गोवा (ब) केरल (स) उड़ीसा (द) पश्चिम बंगाल

14. भारत का कौन सा भू आकृतिक विभाग प्राचीनतम है?

(अ) उत्तरी पर्वतीय प्रदेश (ब) गंगा ब्रह्मपुत्र का मैदान (स) प्रायद्वीपीय पठार (द) समुद्रतटीय मैदान

15. लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किस प्रकार हुई है?

(अ)ज्वालामुखी उत्पत्ति से (ब) मृदा निक्षेपण से (स) प्रवाल उत्पत्ति से (द) इनमें से कोई नहीं

16. अजंता चित्रकारों की विषय वस्तु निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(अ) जैन धर्म (ब) बौद्घ धर्म (स) वैष्णव मत (द) शैव मत

17. आंध्रप्रदेश की गोंड जनजाति का प्रसिद्ध लोकनृत्य है?

(अ) गुसादी (ब) आम्र नृत्य (स) मोर नृत्य (द) बिहू नृत्य

18. निम्नलिखित में से कौन महिला प्रधान नृत्य है?

(अ) कुडियाट्टम (ब) कुरूवंजी (स) गिद्धा (द) भांगड़ा

19. बम्बू नृत्य निम्नलिखित में से किसका आदिवासी नृत्य है?

(अ) कुकी एवं नागाओं का (ब) मुरियाओं का (स) गोंडों का (द) भूमियाओं का

20. भारत की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है?

(अ) तेलुगू (ब) तमिल (स) मराठी (द) बांग्ला

21. निम्नलिखित में से कौन से राज्य ने उर्दू को अपनी सरकारी भाषा के रूप में स्वीकृति प्रदान की है?

(अ) राजस्थान (ब) आंध्र प्रदेश (स) मध्यप्रदेश (द) जम्मू-कश्मीर

22. खजुराहो का कंदरिया महादेव मंदिर किसने बनवाया?

(अ) परमार (ब) चेदि (स) राष्टï्रकूट (द) चंदेल

23. कैलाश का प्रसिद्घ शिलाकृत मंदिर निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?

(अ) अजंता (ब) बादामी (स) महाबलीपुरम् (द) एलोरा

24. चालुक्य वंश का सबसे महान शासक कौन था?

(अ) विक्रमादित्य (ब) मंगलेश (स) पुलकेशिन द्वितीय (द) पुलकेशिन प्रथम

25. रेशेदार दिखाई देने वाले मेघ को क्या कहते हैं?

(अ) कपासी (ब) स्तरी (स) पक्षाभ (द) स्तरी मध्य मेघ

26. विषुवतीय प्रदेश में सामान्यत: कौन सा मेघ देखने को मिलता है?

(अ) पक्षाभ (ब) कपासी वर्षा (स) पक्षाभ स्तरी (द) स्तरी

27. तडि़त झंझा और मूसलाधार वर्षा किस मेघ की महत्वपूर्ण विशेषता है?

(अ) कपासी वर्षा मेघ (ब) वर्षा स्तरी मेघ (स) कपासी मेघ (द) पक्षाभ कपासी मेघ

---

सही जवाब- 1.(अ) एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं, 2.(अ) राष्ट्रपति, 3.(स) अनुच्छेद 80, 4.(ब) अध्यक्ष के निर्वाचन में,  5.(द) चौदह दिन, 6.(द) संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर, 7.(ब) 100 किमी, 8.(स) पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत, 9.(द) ग्राट, 10.(द) महासागरीय भू-पटल की तुलना में महाद्वीपीय भू-पटल का घनत्व अधिक है, 11.(ब)म्यान्मार, 12.(द)अरुणाचल प्रदेश, 13.(अ) गोवा,14.(स)प्रायद्वीपीय पठार, 15.(स)प्रवाल उत्पत्ति से, 16.(ब) बौद्घ धर्म, 17.(अ) गुसादी, 18.(स) गिद्धा, 19.(अ) कुकी एवं नागाओं का, 20.(अ) तेलुगू, 21.(द) जम्मू-कश्मीर, 22.(द) चंदेल, 23.(द) एलोरा, 24.(स) पुलकेशिन द्वितीय, 25.(स) पक्षाभ, 26.(ब) कपासी वर्षा, 27.(अ) कपासी वर्षा मेघ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news