सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 8 सितंबर
08-Sep-2022 5:31 PM
हर दिन हॉट सीट- 8 सितंबर

1. किस जनजाति में गांव का मुखिया गमेती कहलाता है?

(अ) गरेसिया (ब) मीना (स) भील  (द) सहरिया

2. कत्था किस वृक्ष से प्राप्त किया जा सकता है?

(अ) नीम (ब) आम (स) खैर (द)पीपल

3. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील निम्नलिखित में से कौन सी है?

(अ) डीडवाना (ब) सांभर (स) पचपदरा (द) लूनकरणसर

4. निम्नलिखित में से कौन सी ऊंट की एक प्रसिद्ध नस्ल है?

(अ) बरबरी (ब) जमुनापरी (स)थारपारकर (द) नाचना

5. वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ सांसद किसे चुना गया?

(अ) अरुण जेटली (ब) कर्ण सिंह (स) शरद यादव (द) लालकृष्ण आडवानी

6. राजस्थान में कौनसा विश्व प्रसिद्ध मरुस्थल है?

(अ) सहारा (ब) कालाहारी (स) थार (द)कालाहांडी

7. पुष्कर किस पहाड़ी पर बसा हुआ है?

(अ) त्रिशूल (ब) ब्रम्हा (स) विष्णु (द) नाग

8. मसाला बगीचा राजस्थान के किस शहर से संबंधित है?

(अ) जयपुर (ब) बीकानेर (स) हनुमानगढ़ (द) जोधपुर 

9. मीरा बाई के पति का क्या नाम था?

(अ) उदयसिंह (ब)चंदन सिंह (स) राम सिंह (द)भोज राज

10. प्रसिद्ध किला जूनागढ़ कहां स्थित है ?

(अ) जयपुर (ब) जम्मू (स) बीकानेर (द) हनुमानगढ़

11. निम्नलिखित में से कौनसा एक संविधानिक निकाय नहीं है?

(अ) संघ लोक सेवा आयोग (ब) राज्य लोक सेवा आयोग (स) वित्त आयोग (द) योजना आयोग

12. विश्व में सबसे बड़ी मूंगा चट्टान निम्नलिखित किस तट के निकट पाई जाती है?

(अ) भारत (ब) जापान (स) इंडोनेशिया (द) ऑस्ट्रेलिया

13. किस देश की तीन राजधानियां हैं, एक प्रशासनिक, दूसरा विधायी और तीसरा न्यायिक?

(अ) अफगानिस्तान (ब) दक्षिण अफ्रीका (स) बांग्लादेश (द) चीन

14. स्टोरेज बैटरियों में निम्नलिखित में से कौन सी धातु का इस्तेमाल किया जाता है?

(अ) तांबा (ब) एल्युमीनियम (स) चांदी (द) जस्ता

15. वह एकमात्र देश कौन सा है, जिसके डाक टिकट पर उसका नाम नहीं है?

(अ) यूके (ब) ब्राजील (स) साइबेरिया (द) लेनिनग्राड

16. पानी को शुद्ध करने के लिए लिए कौनसी गैस काम में ली जाती है?

(अ) क्लोरीन (ब) ऑक्सीजन (स) हीलियम (द) प्रोपेन 

17. किस राज्य का सचिवालय भवन राइटर बिल्डिंग  के नाम से जाना जाता है?

(अ) महाराष्ट्र (ब) गुजरात (स) पश्चिम बंगाल (द) इनमें से कोई नहीं

18. मासेलो क्या है?

(अ) एक अमेरिकी भाषा (ब) ब्राजील का एक बंदरगाह (स) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति (द) साइबेरिया का एक जानवर

19. आकाश में नीलापन का मापन हेतु किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?

(अ) साइनोमीटर (ब) एक्टिनोमीटर (स) क्लाइनोमीटर (द) पायरोमीटर

20. मोह पैमाना से निम्नलिखित में से किसका मापन किया जाता है?

(अ) मृदा स्तरों की मोटाई (ब) चट्टानों की कठोरता (स) मृदा जल की मात्रा (द) मृदा में अम्लीयता

21. विषुवत रेखीय वनों में वृक्ष लंबे होते हैं, क्योंकि?

(अ) उनमें अधिक से अधिक सूर्य की रोशनी पानी की होड़ होती है (ब) भूमि सर्वाधिक उपजाऊ है (स) जल की बहुलता है (द) इस क्षेत्र में कार्बन डाइऑक्साइड का घनत्व अधिक होता है

22. भारत का पूर्वी समुद्री तट किस नाम से जाना जाता है?

(अ) दीघा तट (ब) कोरोमण्डल तट (स) कोंकण तट (द) मालाबार तट

23. कोंकण तट कहां से कहां तक विस्तृत है?

(अ) गोवा से कोच्चि (ब) गोवा से दीव (स) गोवा से दमण (द) गोवा से मुंबई

24. हैदराबाद एवं सिकंदराबाद के बीच निम्नलिखित में से कौन सी झील स्थित है?

(अ) राणा प्रताप सागर (ब) गांधी सागर (स) जवाहर सागर (द) हुसैन सागर

25. भारत के किस राज्य में फुल्हर झील स्थित है?

(अ) मध्यप्रदेश में (ब) उत्तराखंड में (स) उत्तरप्रदेश में (द) बिहार में

26. मयूराक्षी परियोजना से भारत के कौन से दो राज्य लाभान्वित हो रहे हैं?

(अ) बिहार एवं उत्तरप्रदेश (ब) पश्चिम बंगाल एवं असम (स) पश्चिम बंगाल एवं झारखंड (द) झारखंड एवं मध्यप्रदेश

27. उकाई परियोजना स्थित है?

(अ) मध्यप्रदेश में तापी नदी पर (ब) गुजरात में तापी नदी पर (स) गुजरात में साबरमती नदी पर (द) मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी पर

28. तमिलनाडु मे शीतकालीन वर्षा का कारण क्या है?

(अ) उत्तर पश्चिम मानसून (ब) उत्तर पूर्वी मानसून (स) दक्षिण पश्चिम मानसून (द) पश्चिमी विक्षोभ

29. भारत में सबसे अधिक तथा सबसे कम वर्षा प्राप्त करने वाले दो राज्यों का सही क्रम निम्नलिखित में से कौन है?

(अ) केरल तथा मध्यप्रदेश (ब) मेघालय तथा राजस्थान (स) असम तथा राजस्थान (द) केरल तथा राजस्थान

30. दलदली अथवा ज्वार भाटा क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन को क्या कहा जाता है?

(अ) मैंग्रोव वन (ब) शोला वन (स) मानसूनी वन (द) पतझड़ वन  

---

सही जवाब- 1.(स) भील, 2.(स) खैर, 3.(ब)सांभर, 4.(द) नाचना, 5.(स) शरद यादव, 6.(स) थार, 7.(द) नाग, 8.(द) जोधपुर, 9.(द)भोज राज, 10.(स) बीकानेर, 11.(द) योजना आयोग, 12.(द) ऑस्ट्रेलिया, 13.(ब)दक्षिण अफ्रीका, 14.(द) जस्ता, 15.(अ) यूके  16.(अ) क्लोरीन, 17.(स)पश्चिम बंगाल, 18.(ब) ब्राजील का एक बंदरगाह, 19.(अ)साइनोमीटर, 20.(ब)चट्टानों की कठोरता, 21.(अ) उनमें अधिक से अधिक सूर्य की रोशनी पानी की होड़ होती है, 22. (ब) कोरोमण्डल तट, 23.(स) गोवा से दमण, 24.(द) हुसैन सागर, 25.(स) उत्तरप्रदेश में, 26.(स) पश्चिम बंगाल एवं झारखंड, 27.(ब) गुजरात में तापी नदी पर, 28.(ब) उत्तर पूर्वी मानसून, 29.(ब) मेघालय तथा राजस्थान, 30.(अ) मैंग्रोव वन।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news