सामान्य ज्ञान

विभिन्न देशों की राजकुमारियां और राजकुमार
17-Jul-2020 11:49 AM
विभिन्न देशों की राजकुमारियां और राजकुमार

ब्रिटेन - राजकुमारी शारलोट- ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भले ही 60 से अधिक वर्षों तक शासन किया हो, लेकिन अगला सम्राट निश्चित रूप से राजा ही होगा। उत्तराधिकारियों की कतार में चाल्र्स विलियम और जॉर्ज सबसे आगे हैं। मई 2016 में जन्मी विलियम और केट की बेटी राजकुमारी शारलोट भले ही सिंहासन के संभावित दावेदारों में बहुत पीछे हों लेकिन जैसे जैसे वे बड़ी होंगी उन्हें एहसास होगा कि दूसरे नम्बर पर होने के मजे कुछ कम नहीं हैं।

नीदरलैंड - राजकुमारी अलेक्सिया- डच सिंहासन के लिए बड़ी बहन कातारीना-अमालिया के बाद दूसरे नम्बर पर होने के बावजूद राजकुमारी अलेक्सिया शाही कामकाज में काफी व्यस्त रहती हैं। दस साल की राजकुमारी अभी से ही डच, अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाएं बोलती हैं। शाही कामकाज के अलावा राजकुमारी हॉकी खेलने के साथ साथ घुड़सवारी और बैले नृत्य करना पसंद करती हैं।

नॉर्वे - राजकुमार स्वेर मैगनस- 1990 में नॉर्वे के उत्तराधिकार कानूनों में सुधार से पहले राजकुमार स्वेर मागनुस  निश्चित रूप से सम्राट बन सकते थे, लेकिन अब ये तख्त पहले उनकी बड़ी बहन राजकुमारी इंग्रिड अलेक्जेंड्रा को मिलेगा.ृ। 2005 में जन्मे राजकुमार को आकर्षक और मुखर बताया जता है.ृृ। उनका चेहरा काफी हद तक अपनी मां मेट-मारिट पर गया है। मेट-मारिट ने अपनी शाही शादी के पहले के बेटे मेरियस (बीच में) को शाही परिवार में शामिल किया।

मोनाको - राजकुमार जाक- कभी अपने स्वभाव तो कभी विवादों के कारण मोनाको का शाही घराना हमेशा ही चर्चा में रहता है। मोनाको के वर्तमान राजा राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय के विवाह के बाहर दो बच्चे होने के बावजूद 2014 में उनकी पत्नी शार्लीन से जन्मे राजकुमार जाक को सिंहासन का उत्तराधिकारी बनाया गया है। हालांकि जाक अपनी जुड़वा बहन राजकुमारी गैब्रिएला के दो मिनट के बाद पैदा हुए थे।

स्वीडन राजकुमारी एस्टेले- अब तक राजकुमारी विक्टोरिया और उनके पति डानिएल के सिर्फ एक संतान है। तीन साल की राजकुमारी एस्टेले। वह अपनी मां के बाद सिंहासन पर बैठेंगी। अटकलें हैं कि राजकुमारी फिर से गर्भवती हैं, लेकिन अब तक शाही परिवार ने इसका खंडन किया है। दूसरी संतान के बेटा होने पर भी स्वीडन के उत्तराधिकार कानून के अनुसार राजगद्दी पर राजकुमारी एस्टेले का दावा बना रहेगा।

डेनमार्क - राजकुमारी इसाबेला- कहते हैं कि दो से भीड़ बनती है, लेकिन डेनिश शाही परिवार के मामले में तो चार हैं। ऑस्ट्रेलिया की मैरी डोनाल्डसन के साथ क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक की 2004 में हुई शादी को लाखों लोगों ने सराहा था। आज उनके चार बच्चे हैं। वर्ष 2007 में पैदा हुईं राजकुमारी इसाबेला ( अपने बड़े भाई राजकुमार क्रिस्टियान के बाद दूसरे नम्बर पर हैं। जुड़वां बच्चे प्रिंस विन्सेंट और राजकुमारी जोसेफिन का जन्म 2011 में हुआ था।

बेल्जियम - प्रिंस गाब्रिएल- यूरोपीय शासकों में अपनी संतानों को लंबे उपनाम देने की लंबी परम्परा रही है। इसी कड़ी में बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मथिल्डे ने अपनी दूसरी संतान का नाम गाब्रिएल बोदोवां शार्ल मारी, हिज रॉल हाइनेस ऑफ बेल्जियम रखा है। 

स्पेन - राजकुमारी सोफिया- 2007 में जन्मी राजकुमारी सोफिया का पूरा नाम है, सोफिया जे टोडोस लोस सांतोस डे बोरबों ई ओर्टिस। वे हाल में ताजपोश हुए राजा फेलिपे और रानी लेटिसिया की दूसरी संतान हैं। उनका नाम उनकी दादी ग्रीस और डेनमार्क की राजकुमारी सोफिया के नाम पर रखा गया। वे बोरबों सिंहासन पर बैठने की लाइन में बड़ी बहन लियोनोर के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news