सामान्य ज्ञान

रामगंगा नदी
19-Jul-2020 11:49 AM
रामगंगा नदी

रामगंगा नदी भारत की एक प्रमुख नदी हैं। रामगंगा नदी लघु हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं से निकलती है। यह नदी उत्तराखंड के गढ़वाल जि़ले के कुमाऊ क्षेत्र हिमालय श्रेणी के दक्षिणी भाग से नैनीताल के निकट निकलती हुई उत्तर प्रदेश में बहती है। यह 144 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा करके कालागढ़ जि़ले के निकट बिजनौर जि़ले के मैदानों में उतरती है। मैदानी यात्रा के 24 किमी के उपरान्त कोह नदी इसमें मिलती है। यह नदी 600 किमी बहने के उपरान्त कन्नौज के निकट गंगा में मिल जाती है। मुरादाबाद, बरेली, बदायूँ, शाहजहांपुर, फ़र्रुख़ाबाद, हरदोई, आदि जि़लों से गुजरती है। इस नदी का प्रयोग सिंचाई में अधिक नहीं हो पाता, क्योंकि इसका मार्ग अनिश्चित और परिवर्तनशील है। इस नदी से सिंचाई का लाभ उठाने के लिए कालागढ़ में एक बांध बनाया गया है।

रामगंगा नदी में कॉर्बेट नेशनल पार्कसे बहने वाली बारहमासी नदियों में से एक है। यह बारिश से पानी प्राप्त करने वाली नदी है और उद्यान में प्रवेश करने से पहले 100 किमी. का सफर तय करती है। पार्क में प्रवेश करने के पश्चात यह नदी 40 किमी. कलागढ़ की ओर बहती है। इस नदी की सहायक नदियां पालिन, मंडल और सोनानदी है। इस नदी में मशीर मछली, घडिय़ाल, मुग्गेर मगरमच्छ, अन्य और कछुए पाए जाते हैं। इसके अलावा ठंड के मौसम के दौरान यह मध्य एशिया और यूरोप से कई प्रवासी पक्षियों को भी आकर्षित करती है। यहां  पक्षी जैसे फिश- ईगल, कुररी, सारस और किंगफिशर भी देखे जा सकते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news