सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 19 जुलाई
19-Jul-2020 11:55 AM
हर दिन हॉट सीट 19 जुलाई

1. भारत में शुष्क प्रदेशों में पर्वत पदीय ढलवां मार्ग पर नदियों द्वारा निक्षेपित बालू को क्या कहा जाता है?  
(अ) हमादा (ब) बजादा (स) पेडिमेंट (द) मरु प्रक्षालन
2. एलेक्जेंडर वॉन हम्बॉल्ट की पुस्तक कॉस्मोस उनकी निम्नलिखित में से किस महाद्वीप की यात्रा पर आधारित है?
(अ)एशिया (ब)दक्षिणी अमेरिका (स)यूरोप (द)उत्तरी अमेरिका
3. महीने में कितनी बार पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य एक ही सीधी रेखा में स्थित होते हैं?
(अ)एक (ब) दो (स) तीन (द) चार
4. सूरत किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) नर्मदा (ब) तापी (स) सोन (द) कावेरी
5. भारत की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी  उज्जैन किस नदी के किनारे स्थित है?
(अ) नर्मदा (ब) तवा (स) तापी (द) शिप्रा
6. त्रिवेणी नहर किस नदी से निकाली गई है?
(अ) गंगा (ब) कोसी (स) गंडक (द) सोन
7. भारत में पुर्तगालियों का आगमन किस वर्ष  हुआ?
(अ) 17 अप्रैल,1496 (ब)17 मई, 1496 (स) 17 अप्रैल,1498 (द)17 मई,1498
8. भारत में अंग्रेजों का प्रथम जहाज कब और कहां पहुंचा?
(अ)1510, मुंबई (ब)1608, सूरत (स)1942, कोलकाता (द) 1760, मुंबई 
9. भारत में फ्रांसीसी कोठी कब और कहां स्थापित हुई?
(अ) 1968, नई दिल्ली में  (ब)  1968, कोलकाता में(स)  1968, पुर्ण में (द) 1968, सूरत में
10. भारत का दक्षिणतम द्वीप निम्न में से कौन सा है?
(अ) मध्य अंडमान (ब) दक्षिण अंडमान (स) ग्रेट निकोबार (द) कार निकोबार
11. लुजोन द्वीप किस देश से संबंधित है?
(अ) इंडोनेशिया से (ब) फिलीपींस से (स) मलेशिया से (द) थाईलैंड से
12. भारत में श्रीलंका के मध्य विवाद निम्नलिखित में से किस द्वीप को लेकर है?
(अ) पम्बन द्वीप (ब) कच्चा तिवु द्वीप (स) डेल्फ्ट द्वीप (द) रामेश्वरम द्वीप
13. बारेन आइलैण्ड कहां स्थित है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) फिलीपीन्स (स) वेस्टइंडीज (द)अंडमान-निकोबार द्वीप समूह 
14. अफ्रीका महाद्वीप में कहवा का सबसे बड़ा उत्पादक निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र कहलाता  है?
(अ) घाना (ब) आइवरी कोस्ट (स) कांगो (द) इथोपिया
15. विश्व में सबसे उत्तम स्वाद वाला कहवा निम्नलिखित में से किसे माना जाता है?
(अ) उलंग कहवा (ब) मोचा कहवा (स) काली पत्ती वाली कहवा (द) हरी पत्ती वाला कहवा
16. भारत की कौन सी पर्वत श्रेणी नवीनतम है?
(अ) सहयाद्रि (ब) अरावली (स) हिमालय (द) सतपुड़ा
17. यह बताइए, हिमालय की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किस भू सन्नति से हुई है?
(अ) टेथीज (ब) इंडोब्रह्मा (स) शिवालिक (द) गोदावरी
18. हिमालय का पाद प्रदेश निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?
(अ) ट्रांस हिमालय (ब) महान हिमालय (स) पीरपंजाल (द) शिवालिक
19. कौन-सा सुल्तान अशोक स्तंभ को दिल्ली लाया था?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) मुहम्मद बिन तुगलक (स) फिरोजशाह तुगलक (द) इनमें से कोई नहीं
20. भारतीय पुनर्जागरण का जनक निम्न में से किन्हें कहा जाता है?
(अ) स्वामी विवेकानंद (ब) राजा राममोहन राय (स) रामकृष्ण परमहंस (द) बाल गंगाधर तिलक
21. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद प्रेस की स्वतंत्रता से संबंधित है?
(अ) अनुच्छेद 19 (ब) अनुच्छेद 16 (स) अनुच्छेद 22 (द) इनमें से कोई नहीं
22. कोयलकारी जल विद्युत परियोजना भारत के किस राज्य में स्थित है?
(अ) उत्तराखंड (ब) राजस्थान (स) झारखंड(द) छत्तीसगढ़
23. भारत किस गोलाद्र्ध में स्थित है?
(अ) उत्तरी और पूर्वी (ब) दक्षिणी और पूर्वी (स) उत्तरी और पश्चिमी (द) उत्तरी और दक्षिणी
24. रेडियो खगोल विज्ञान क्या है?
(अ) अंतरिक्ष का अध्ययन (ब) अंतरिक्ष के पिंडों द्वारा छोड़ी जाने वाली रेडियो तरंगों का अध्ययन (स) तारों और ग्रहों के पृष्ठतल का अध्ययन (द) इनमें से सभी तथ्य सही हैं
25. भारत में संवैधानिक दृष्टि से यदि देखा जाय तो उपप्रधानमंत्री निम्न में से किसके समकक्ष होता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) उपराष्ट्रपति (द) कैबिनेट मंत्री
26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बायोगैस का प्रमुख घटक है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड (ब) हाइड्रोजन (स) मिथेन (द) इनमें से कोई नहीं
27. कंप्यूटर भाषा जावा के आविष्कारक कौन हैं?
(अ) सन माइक्रोसिस्टम (ब) आईबीएम (स) इनफोसिस (द) इनमें से कोई नहीं
28. विश्व का चीनी भंडार या चीनी का प्याला के नाम से निम्नलिखित में से कौन सा देश जाना जाता है?
(अ) श्रीलंका (ब) पाकिस्तान (स) भारत (द) क्यूबा
29. विश्व में सर्वाधिक वर्षा का स्थान मासिनराम किस प्राकृतिक प्रदेश में स्थित है?
(अ) विषुवतीय प्रदेश (ब) भूमध्यसागरीय प्रदेश (स) सवाना प्रदेश (द) मानसूनी प्रदेश

सही जवाब-1.(ब)बजादा, 2.(ब)दक्षिणी अमेरिका, 3.(ब)दो, 4.(ब)तापी, 5.(द)शिप्रा, 6.(स)गंडक, 7.(द)17 मई, 1948, 8. (ब)1608,सूरत, 9.(द)1968, 10.(स) ग्रेट निकोबार, 11.(ब) फिलीपींस से, 12.(ब)कच्चा तिवु द्वीप, 13.(द)अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, 14.(ब)आइवरी कोस्ट, 15.(ब) मोचा कहवा, 16.(स) हिमालय, 17. (अ) टेथीज, 18.(द)शिवालिक, 19.(स) फिरोजशाह तुगलक, 20.(ब)राजा राममोहन राय, 21.(अ)अनुच्छेद 19, 22.(स)झारखंड, 23.(अ) उत्तरी और पूर्वी, 24.(ब) अंतरिक्ष के पिंडों द्वारा छोड़ी जाने वाली रेडियो तरंगों का अध्ययन, 25.(अ) लोकसभा में बहुमत दल का नेता, 26.(स) मिथेन, 27.(अ)सन माइक्रोसिस्टम, 28.(द)क्यूबा, 29. (द) मानसूनी प्रदेश। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news