सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 28 अगस्त
28-Aug-2020 12:41 PM
हर दिन हॉट सीट 28 अगस्त

 1. एक तारे में सर्वाधिक गैस कौन सी होती है?
(अ) हीलियम (ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) हाइड्रोजन (द) नाइट्रोजन
2. चंद्रमा पर पलायन वेग कितने मील प्रति सेकंड है?
(अ) 1.58 मील (ब) 1.48मील (स) 1.28 मील(द) 1.38मील
3. इक्विनॉक्स का तात्पर्य है, वह तिथि जब?
(अ) दिन और रात समान अवधि के होते हैं (ब) रात की अपेक्षा दिन लंबे होते हैं (स) दिन की अपेक्षा रात लंबी होती है (द) वर्ष के सबसे छोटे दिन एवं सबसे छोटी रात होती है
4. जस्ता और सीसे के लिए प्रसिद्ध ब्रोकेन हिल्स कहां पाई जाती है?
(अ) टर्की (ब) फ्रांस (स) जर्मनी (द) ऑस्ट्रेलिया
5. स्वीडन अपने उच्च कोटि के लौह अयस्क का निर्यात करता है, क्योंकि?
(अ) इससे घर में इस्पात बनाने से ज्यादा होता है (ब) यहां पर इस्पात निर्माण के तकनीकी ज्ञान की कमी है (स) इस्पात निर्माण के फलस्वरूप होने वाले वायुमंडलीय प्रदूषण के कारण सरकार का निषेध है (द) यहां पर इस्पात निर्माण के लिए देश में कोयले का भंडार नहीं है
6. विश्व में बॉक्साइट का सर्वाधिक संचित भंडार कहां पाया जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) गुयाना (स) जमैका (द) ब्राजील
7. बॉक्साइट के प्रमुख उत्पादक देश कौन से हैं?
(अ) जायरे एवं जाम्बिया (ब) गिनी एवं जमैका (स) भूतपूर्व सोवियत संघ एवं चीन (द) यूएसए एवं कनाडा
8. कारपेन्ट्रिया की खाड़ी के पूर्व स्थित वाइपा किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) लौह अयस्क (ब) बॉक्साइट (स) मैंगनीज (द) तांबा
9. लंबी कूद लगाने वाला, कूदने से पहले क्यों दौड़ता है?
(अ) क्योंकि वह ज्यादा दूरी तय कर लेता है (ब) क्योंकि वह संवेग संरक्षण बनाए रखता है (स) क्योंकि दौडऩे से उसे ऊर्जा लब्धि होती है (द) क्योंकि उसे संवेग लब्धि होती है
10. भारत का वह राज्य कौन-सा है जिसमें गरीबी रेखा के नीचे के लोगों का प्रतिशत सबसे कम है?
(अ) केरल (ब) महाराष्ट्र (स)पंजाब (द) गुजरात
11. विदेशी ऋण के आकार और उसको संरचना के आधार पर विश्व बैंक ने भारत को किस वर्ग में रखा है ?
(अ) कम ऋणी देश (ब) सामान्य ऋणी देश (स) अधिक ऋणी देश (द) अत्याधिक ऋणी देश
12. सुवर्ण ग्रामोधालय योजना जिसका प्रचालन कर्नाटक में हो रहा है का संबंध है?
(अ) ग्रामीण क्षेत्र में ई प्रशासन से (ब) ग्रामीण क्षेत्र में पानी की कमी को पूरा करने से (स) गांवों में रहने के स्तर को सुधारने से (द) इनमें से कोई नहीं 
13. निम्नलिखित में से किसमे सबसे कॉमन प्रकार की स्टोरेज डिवाइसें हैं?
(अ) ऑप्टिकल (ब) परसिरटेंट (स) मैग्नेटिक (द) फ्लैश 
14. एक सॉफ्टवेयर, जो एच.एल.एल. प्रोग्राम को मशीनी भाषा में परिवर्तन करता हैं, उसे कहते हैं?
(अ)कम्पाइलर (ब) एसेम्बलर (स) लोडर (द) इंटरप्रेटर
15. डायमंड रिंग की घटना होती है?
(अ) प्रत्येक पूर्णिमा के दिन (ब) प्रत्येक अमावस्या के दिन (स) सूर्यग्रहण के दिन (द) चंद्रग्रहण के दिन
16. सिजिगी निम्न में से क्या है?
(अ) सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा की एक ही सीधी रेखा में स्थिति (ब) सूर्य तथा चंद्रमा के बीच पृथ्वी की स्थिति (स) पृथ्वी के एक ही ओर सूर्य तथा चंद्रमा की स्थिति (द) सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी की समकोणिक स्थिति
17. बिना उपग्रह वाले ग्रह कौन- कौन से हैं?  
(अ) बुध और शनि (ब) बुध और शुक्र (स) बुध और मंगल (द) मंगल और शुक्र
18. निम्नलिखित में से किस ग्रह की कक्षा पृथ्वी के सबसे अधिक नजदीक है?
(अ) शनि (ब) बुध (स) बृहस्पति (द) शुक्र
19. वे कौन से ग्रह हैं, जिनके चारों ओर सिर्फ परिक्रमा करने वाले उपग्रह नहीं हैं?
(अ) मंगल और शुक्र (ब) बुध और शुक्र (स) मंगल और बुध (द) नेपच्यून और यूरेनस
20. उच्च न्यायालय का गठन मुख्य न्यायाधीश और?
(अ) पांच अन्य न्यायाधीशों से मिलाकर होता है (ब) संविधान द्वारा सुनिश्चित अन्य न्यायाधीशों को मिलाकर होता है (स) संसद द्वारा निर्धारित अन्य न्यायाधीशों को मिलाकर होता है (द) राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित अन्य न्यायाधीशों को मिलाकर होता है
21. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश किसके सम्मुख शपथ ग्रहण करता है?
(अ) भारत के मुख्य न्यायाधीश (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (स) संबंधित राज्य के राज्यपाल (द) राष्ट्रपति
22. मुंबई उच्च न्यायालय की निम्नलिखित में से किस एक स्थान पर कोई न्यायपीठ नहीं है? 
(अ) नागपुर (ब) पणजी (स) पुणे (द) औरंगाबाद
23. गंगा नदी की शीर्ष नदी क्या कहलाती है?
(अ) अलकनंदा (ब) करनाली (स) मनास (द) भगीरथी
24. गांधीसागर बांध किस नदी पर स्थित है?
(अ) नर्मदा (ब) चंबल (स) तवा (द) सोन 
25. निम्नलिखित में से किस समुद्र में सबसे अधिक लवणता पाई जाती है?
(अ) लाल सागर (ब)जापान सागर (स) इंगलिश चैनल (द) कैलीफोर्निया की खाड़ी
--
सही जवाब-1.(स)हाइड्रोजन, 2.(ब)1.48 मील, 3.(अ) दिन और रात समान अवधि के होते हैं, 4.(द) ऑस्ट्रेलिया, 5.(द) यहां पर इस्पात निर्माण के लिए देश में कोयले का भंडार नहीं है, 6.(अ) ऑस्ट्रेलिया, 7.(ब) गिनी एवं जमैका, 8.(ब) बॉक्साइट, 9.(ब) क्योंकि वह संवेग संरक्षण बनाए रखता है, 10.(अ) केरल, 11.(अ)कम ऋणी देश, 12.(स) गांवों में रहने के स्तर को सुधारने से, 13.(स) मैग्नेटिक, 14.(अ)कम्पाइलर, 15.(स) सूर्यग्रहण के दिन, 16.(अ) सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा की एक ही सीधी रेखा में स्थिति, 17.(ब) बुध और शुक्र, 18.(द) शुक्र, 19.(ब) बुध और शुक्र, 20.(द) राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित अन्य न्यायाधीशों को मिलाकर होता है, 21.(स) संबंधित राज्य के राज्यपाल, 22.(स) पुणे, 23.(द) भगीरथी, 24.(ब) चंबल, 25.(अ)लाल सागर।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news