सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 29 अगस्त
29-Aug-2020 12:53 PM
हर दिन हॉट सीट 29 अगस्त

1. किस राज्य ने  शराब के विभिन्न चरणों पर पूर्ण निषेध प्रस्ताव की घोषणा की है?
(अ) गुजरात (ब) केरल (स) सिक्किम (द) बिहार
2. यू.आर. अनंतमूर्ति का हाल ही में निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से संबंधित थे?
(अ) कला (ब) योग (स) साहित्य (द) संगीत 
3. एसासिनेशन ऑफ राजीव गांधी, एन इनसाइड जॉब पुस्तक के लेखक कौन है?
(अ) फराज अहमद (ब) विनोद मेहता (स) सोनिया गांधी (द) राहुल गांधी
4. रोटा वाइरस किस बीमारी को फैलाता है?
(अ) पोलियो (ब) काला अजर (स) दस्त की बीमारी (द)जेपनीस एंसेफिलिटीस 
5. महारत्न शब्द का संबंध किससे है?
(अ) सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से (ब) सार्वजनिक क्षेत्र से (स) सहकारी इकाईयों से (द) निजी क्षेत्र के बड़े उद्योगों से 
6. स्लेट, पेंसिल कहां बनती है?
(अ) मुरादाबाद (ब) मंदसौर (स) रतलाम (द) भदोही 
7. केरल के समुद्री तट पर कौन सा परमाणु खनिज पाया जाता है?
(अ) बेरीलियम (ब) यूरेनियम (स) थोरियम (द) मोनोजाइट
8. निम्नलिखित राज्यों के जोड़ों में से कौन सा भारत में खनिज तेल उत्पन्न करता है?
(अ) असम-पश्चिम बंगाल (ब) असम-पश्चिम बंगाल (स) ओडिशा-पश्चिम बंगाल (द) ओडिशा-गुजरात
9. निम्नलिखित में से कौन सा लौह क्षेत्र है?
(अ) सीवान (ब) झरिया (स) कुद्रेमुख (द) सिंहभूम
10. भारत निम्नलिखित में से किस खनिज के उत्पादन में आत्मनिर्भर है?
(अ) टिन (ब) चांदी (स) सोना (द) ग्रेफाइट
11. नागदा निम्नलिखित में से किसके उत्पादन के केंद्र के रूप में जाना जाता है?
(अ) इस्पात (ब) ऑटोमोबाइल (स) विस्कोस स्टेपिल रेशा (द) विद्युत मोटर
12. निम्नलिखित में से किस एक में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या अधिकतम है?
(अ) अंडमान और निकोबार (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) असम (द) मेघालय
13. निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यानों में किस एक की जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और उत्तरधु्रवीय में परिवर्तित होती है?
(अ) कंचनजंघा राष्ट्रीय पार्क (ब) नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क (स) नियोरा राष्ट्रीय पार्क (द) नामदफा राष्ट्रीय पार्क
14. निम्नलिखित में से कौन सा एक राष्ट्रीय पार्क भारत में सर्वप्रथम स्थापित किया गया?
(अ) बांदीपुर (ब) कॉर्बेट (स) वेल्वादर (द) पेरियार
15. निम्नलिखित में से किस एक राज्य में रंगनाथित्तु पक्षी अभयारण्य स्थित है?
(अ) तमिलनाडु (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) आंध्रप्रदेश
16. सारी दुनिया में वह कौन सा एक ऐसा प्राणी है जिसके जन्म से ही सींग होते हैं?
(अ) इकसिंगा (ब) चिंगारा (स) जिराफ (द) बैल
17. भारत में सबसे ऊंचा शिव मंदिर कौन सा है?
(अ) श्री विश्वनाथ मंदिर (ब) वृहदेश्वर मंदिर (स) एरावतेश्वर मंदिर (द) नटराज मंदिर
18. अंतर्राष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन जिसे इंटरपोल के नाम से भी जाना जाता है, का मुख्यालय कहां है?
(अ) लियौंस, फ्रांस (ब) बीजिंग, चीन (स) दमिश्क, सीरिया (द)बर्न, स्विटजरलैंड
19. निम्नलिखित में से किस देश में महिलाओं में जीवन प्रत्याशा सबसे ज्यादा है? 
(अ) चीन (ब) जापान (स) श्रीलंका (द) बांग्लादेश
20. परखनली शिशु उत्पन्न करने की तकनीक का विकास किसने किया था? 
(अ) एन्रीको फर्मी और फ्रेड हॉयल (ब) लिनस पाउलिंग और लाइस मिट्नर (स) राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने (द) रॉबर्ट वाटसन-वाट और सत्येन्द्र नाथ बसु 
21. चाक का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) कैल्शियम सल्फेट (ब) कैल्शियम कार्बोनेट (स) कैल्शियम हाइड्राक्साइड (द) बोरेक्स 
22. सबसे विषैला भारतीय सर्प कौन सा है?
(अ) किंग कोबरा (ब) टाइगर (स) हीलोडर्मा (द) अजगर 
23. माइक्रोफोन का आविष्कार निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने किया था?
(अ) माइकल फैराडे (ब)जॉर्ज एस. ओम (स)चाल्र्स व्हीट स्टोन (द) एफ.बी. मोर्स
24. पाकिस्तान की सरकार ने बलूचिस्तान में बने ग्वादर बंदरगाह की देखरेख का जिम्मा किस देश को सौंपा है? 
(अ) बांग्लादेश (ब) अफगानिस्तान (स) भारत (द) चीन 
25. सर्वेक्षण के दौरान समपटल पर विभिन्न लक्ष्यों को आलेखित करने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) त्रिपाद (ब) दर्श रेखक (स) आरेखन छड़ (द) साहुल  
26. वेत कोयला निम्नलिखित में से क्या है?
(अ)यूरेनियम (ब)जल विद्युत (स) बर्फ (द) हीरा
27. तेल का एक बैरल लगभग कितने लीटर के बराबर होता है?
(अ)105 लीटर (ब)159 लीटर (स)185 लीटर (द) 197 लीटर
28.बदरीनाथ उत्तराखंड का प्रसिद्घ तीर्थ है, जो चार धामों में से एक है। इस नगर के मध्य में कौन सी नदी बहती है?
(अ) नर्मदा (ब) सतलुज (स) अलकनंदा (द) भागीरथी 
29. प्रथम विश्वयुद्घ के दौरान मुस्लिम लीग जो अब तक ब्रिटिश सरकार के प्रति निष्ठïावान रही थी, क्यों सरकार की युद्घनीति की आलोचक बन गई?
(अ) ब्रिटिश सरकार द्वारा टर्की के विरूद्घ युद्घ की घोषणा के कारण (ब) युद्घ के दौरान ब्रिटिश सरकार द्वारा कांग्रेस को अधिक महत्व देने के कारण (स) क्योंकि कांग्रेस सरकार की युद्घ नीति की समर्थक थी (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

सही जवाब-1.(ब)केरल, 2.(ब)योग, 3.(अ)फराज अहमद, 4.(स)दस्त की बीमारी, 5.(अ)सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से, 6.(ब) मंदसौर, 7.(द) मोनोजाइट, 8.(ब)असम-पश्चिम बंगाल, 9.(स) कुद्रेमुख, 10.(द) ग्रेफाइट, 11.(स)विस्कोस स्टेपिल रेशा, 12.(स) असम, 13.(अ) कंचनजंघा राष्ट्रीय पार्क, 14.(ब) कॉर्बेट, 15.(स)कर्नाटक, 16.(स) जिराफ, 17.(अ) श्री विश्वनाथ मंदिर, 18.(अ) लियौंस, फ्रांस, 19.(ब) जापान, 20.(स) राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने, 21.(ब) कैल्शियम कार्बोनेट, 22.(अ) किंग कोबरा, 23.(स)चाल्र्स व्हीट स्टोन, 24.(द)चीन, 25.(ब)दर्श रेखक, 26.(ब)जल विद्युत, 27.(ब)159 लीटर, 28. (स) अलकनंदा , 29.(अ) ब्रिटिश सरकार द्वारा टर्की के विरूद्घ युद्घ की घोषणा के कारण।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news