सामान्य ज्ञान

अजरबैजान
30-Aug-2020 1:53 PM
अजरबैजान

अजरबैजान गणराज्य पश्चिमी एशिया में कैस्पियन सागर के तट पर स्थित है। इस देश का क्षेत्रफल 86  हजार 600 वर्ग किलोमीटर है और ईरान, अरमनिस्तान, जार्जिया और रूस इसके पड़ोसी देश हैं।   30 अगस्त वर्ष 1991 को अजरबैजान गणराज्य ने रूस से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।

यह धरती तीसरी शताब्दी ईसवी के आरंभ में ईरान की सासानी शासन श्रंृखला के नियंत्रण में आई और इतिहास के अधिकतर समय में यह धरती ईरान का भाग थी। 19वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ में रूस में ज़ार शासकों के विस्तारवाद के कारण, ईरान और रूस के मध्य भीषण युद्ध हुए जिसमें ईरान को पराजय हाथ लगी और परिणाम स्वरूप उत्तरी अजरबैजान  का भाग गुलिस्तान समझौते के आधार पर 1918 में रूस के अतिग्रहण में चला गया किन्तु इसकी स्वाधीनता को दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे कि अजरबैजान  सोवियत संघ के एक गणराज्य में परिवर्तित हो गया। 

वर्ष 1980 के दशक में सोवियत संघ के विघटन के बाद अजरबैजान  गणराज्य और इसी प्रकार अरमनी आबादी वाले कऱह बाग़ क्षेत्र में स्वाधीनता की लहर तेज़ हो गयी। अजरबैजान गणराज्य ने 30 अगस्त वर्ष 1991 में रूस से अपनी स्वाधीनता की आधिकारिक घोषणा कर दी जिसके बाद उसके पड़ोसी देश अरमनिस्तान से कऱह बाग़ क्षेत्र को लेकर विवाद बढ़ गये और इसके लिए कई बार झड़पें भी हुई और यह विवाद यथावत जारी है।

बहादुरपुर का युद्घ
बहादुरपुर का युद्ध (24 फरवरी 1658) को हुआ था। बहादुरपुर का युद्ध भारत के मुगल बादशाह शाहजहां (शासनकाल, 1628-57/58) के बेटों के बीच उत्तराधिकार की लड़ाई का निर्णय करने में सहायक रहा। 
वर्ष 1657 में शाहजहां के बीमार पडऩे पर उनके चारों पुत्र-दारा शिकोह, शाह शुजा, औरंगजेब और मुराद बख्श, सत्ता के लिए लडऩे लगे। दूसरे पुत्र शुजा ने तुरंत स्वयं को बंगाल का स्वतंत्र प्रशासक घोषित कर दिया। दारा के पुत्र सुलेमान शिकोह ने शुजा को उत्तर प्रदेश में वाराणसी (भूतपूर्व बनारस) के पूर्वोत्तर में 8 किमी दूर स्थित बहादुरपुर में हरा दिया। सुलेमान शिकोह को बाद में उनके चाचा औरंगजेब ने कैद करके फांसी दे दी। 
औरंगजेब ने 1658 में शाहजहां को कैद कर एक महीने बाद स्वयं को बादशाह घोषित कर दिया। उन्होंने दारा, मुराद और शुजा (जो फरार होकर 1660 में म्यांमार, भूतपूर्व बर्मा चले गए और  वहीं उनका निधन हुआ) को भी हराया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news