सामान्य ज्ञान

भारत का अध्ययन कार्यक्रम
31-Aug-2020 3:27 PM
भारत का अध्ययन कार्यक्रम

भारत का अध्ययन  कार्यक्रम(एसआईपी) के अंतर्गत प्रवासी भारतीय युवाओं को भारत के इतिहास, विरासत, कला, संस्कृति, सामाजिक राजनैतिक, आर्थिक विकास आदि से परिचित कराने के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों मे लघु अवधि के पाठ्यक्रम कराए जाते हैं।  इस  कार्यक्रम के अंतर्गत अऩुसंधान और शैक्षणिक  और शैक्षणिक अनुकूलन पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है। भारत सरकार  इस  कार्यक्रम के तहत आवास, भोजन स्थानीय परिवहन, पाठ्यक्रम शुल्क और  इकॉनोमी क्लॉस के लिए जहाज के टिकट  की कीमत का 90 प्रतिशत वहन करती है।  भारतीय दूतावासों द्वारा इस  कार्यक्रममें  भागीदारी करने वाले युवाओं को वीजा दिये जाते हैं।

पहले भारत का अध्ययन   कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर 2012 से 23 अक्टूबर 2012 तक पुणे स्थित सिमबोयसिस विश्वविद्यालय में किया गया था। इस  कार्यक्रम मे चार देशों त्रिनिडाड और टोबेको, मलेशिया, फिजी और दक्षिण अफ्रीका से भारतीय मूल के 9 युवाओं ने इस कार्यक्रम  में भाग लिया।  भारत को जाने  कार्यक्रम समान ही भारत का अध्ययन  कार्यक्रम में ही प्रवासी युवाओं को शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा देश से जोडऩे की आपार संभावनाएं हैं। दूसरे भारत का अध्ययन  कार्यक्रम का आयोजन एक नवम्बर 2013 से 28 नवंबर 2013 तक पुणे स्थित सिमबोयसिस विश्वविद्यालय में किया गया और इसमें भारतीय मूल के 14 युवाओं ने भाग लिया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news