सामान्य ज्ञान

वियतनाम
02-Sep-2020 1:20 PM
वियतनाम

वियतनाम दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। 2 सितम्बर सन 1945 ईसवी को वियतनाम गणराज्य स्वतंत्र हुआ इस लिए आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया है।

19वीं शताब्दी के मध्य में वियतनाम फ्रांस के क़ब्ज़े में चला गया था किंतु वर्ष 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी से फ्रांस के पराजित होने के बाद जापान ने फ्रांस की कमज़ोरी का लाभ उठाते हुए वियतनाम पर अधिकार कर लिया। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति और जापान की पराजय तक यह देश जापान के अधिकार में रहा। इसी काल में हूची मिन्ह के नेतृत्व में भारत चीन प्रतिरोध आंदोलन ने वियतनाम को अपने नियंत्रण में कर लिया और वियतनाम गणराज्य की स्थापना की गयी। हूची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति घोषित किये गये । किंतु वर्ष 1946 में फ्रांस ने दोबारा वियतनाम पर आक्रमण कर दिया जिसके बाद से वियतनाम ने अपनी स्वाधीनता और स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए पहले फ्रांसीसी और फिर अमरीकी अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में लम्बा संघर्ष किया। वियतनामी जनता के कड़े संघर्ष के आगे वर्ष 1954 में फ्रांस को और 1975 में अमरीका को पराजय का सामना करना पड़ा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news