सामान्य ज्ञान

अलास्का
02-Sep-2020 1:21 PM
अलास्का

अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका का क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है। यह उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर पश्चिमी छोर में स्थित है और इसके कनाडा पूर्व में, उत्तर में आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर दक्षिण पश्चिम में और  रूस पश्चिम में स्थित है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या  इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम आबादी वाला राज्य था।

30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया। इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर चुकाए गए, यानी की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुजरी, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49वे संयुक्त राज्य के तौर पर 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य जमीं या मात्र भूमि था और जो की अलयूत के शब्द अलाक्स्स्क्साक से लिया गया था।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news