सामान्य ज्ञान

कतर
03-Sep-2020 11:11 AM
कतर

कतर अरब प्रायद्वीप के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित एक छोटा प्रायद्वीप है। इसके दक्षिण में जहां सउदी अरब है, वहीं शेष तीनों ओर फारस की खाड़ी है। एक तेल समृद्ध राष्ट्र के रूप में कतर दुनिया का दूसरा (प्रति व्यक्ति सकल फरेलू उत्पाद) समृद्ध देश है। सन् 1783 में कुवैत के अल खलीफ वंश ने यहां शासन करना प्रारम्भ किया। तत्पश्चात यह तुर्की के अधीन रहा। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद यह ब्रिटेन के संरक्षण में रहा। 1971 में स्वतंत्रता मिलने के बाद 1972 में खलीफा बिन हमद का शासन प्रारम्भ हुआ।

माना जाता है कि कतर नाम आज के जुबारा नामक शहर के प्राचीन नाम  कतारा  से उत्पन्न हुआ है, जो प्राचीन समय में क्षेत्र का महत्वपूर्ण बंदरगाह और शहर था।  कतारा शब्द पोटोल्मी द्वारा बनाए गए अरब प्रायद्वीप के मानचित्र पर पहली बार नजर आया था।

3 सितम्बर सन 1971 ईसवी को कतर ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्र हुआ। यह दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। 19वीं शताब्दी में अरब प्रायद्वीप के साथ कतर भी उसमानी शासन के अधीन हो गया। किंतु उसमानी शासन की शक्ति क्षीण हो जाने के कारण वर्ष 1882 से यह देश ब्रिटेन द्वारा संचालित होता था और 1916 में औपचारिक रुप से इस देश पर ब्रिटेन का अधिकार हो गया। वर्ष 1971 में फ़ारस खाड़ी की दक्षिणी पट्टी के सरदारों ने सहमति करके संयुक्त अरब इमारात की स्थापना की किंतु कतर इसी वर्ष के सितम्बर महीने में इस संघ से निकल गया और उसने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था प्रचलित है और वह विश्व में गैस के तीसरे बड़े भंडार का स्वामी है । यहां की जनसंख्या बहुत कम है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news