सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 3 सितंबर
03-Sep-2020 11:18 AM
हर दिन हॉट सीट 3 सितंबर

1. हाल ही में भारत सरकार ने वेबसाइट के पते में किस डोमेन की अनुमति दी है?
(अ) .भारत (ब) .इंडिया (स) .in  (द) .co.in
2. हाल ही में,7 billion good acts नाम से माउंट आबू में मानवता के लिए एक वैश्विक अभियान शुरू किया गया है। निम्नलिखित में से क्या इस विषय का हिस्सा नहीं है?
(अ) गरीबी और असमानता (ब) वैश्वीकरण (स) शहरीकरण (द) युवा लोग 
3. हाल ही में अभिनेता रिचर्ड एटेनबॉरो का निधन हो गया। वह भारत से किस प्रकार संबंधित थे?
(अ) वह भारतीय नागरिक थे (ब) उन्होंने गांधी का अभिनय किया था (1982 फिल्म) (स) उन्होंने बॉलीवुड में प्रथम रंगीन फिल्म बनाई  (द) उन्हें पदम् विभूषण पुरस्कार मिला
4. क्षितिज से परे निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) आतंकवाद के खिलाफ मार्च (ब) गाजा नागरिकों के लिए अभियान (स) भारतीय वायु सेना का अखिल भारतीय महिला साइक्लिंग अभियान (द) एसिड हमलों के मुद्दे को उठाने के लिए अभियान
5. संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार किसे नियुक्त किया गया था?
(अ) डॉ. बी.आर. अंबेडकर को (ब) के.टी. शाह (स) बी.एन. राव (द) ए.के. अय्यर
6. भारत में संविधान सभा में सभी निर्णय किस आधार पर लिए गए?
(अ) एकता और अखंडता (ब) बहुमत (स) सर्वसम्मति (द) सहमति और समायोजना
7. संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए?
(अ) 262 (ब) 284 (स) 287 (द) 289
8. भारतीय संविधान का अभिभावक कौन है?
(अ) राष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) सर्वोच्च न्यायालय (द) निर्वाचन आयोग
9. राज्यसभा के गठन में प्रक्रिया, अनुभव एवं सेवा को प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निम्नांकित उदाहरण से प्रभावित हुए थे?
(अ) आयरिश गणतंत्र (ब) कनाडा (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) ऑस्ट्रेलिया 
10. मुगल काल में सेना का प्रधान निम्न में से कौन सा था?
(अ) शहना-ए-पील (ब) मीर बक्शी (स) वजीर (द) सवाहेनिगर
11. मुगलों के अदालत में कौन सी भाषा प्रयोग की जाती थी?
(अ) तुर्की (ब) फारसी (स) उर्दू (द) अरबी
12. बुद्घ के जीवन पर 55 पैनलों की भित्ति वाली एक प्राचीन गुफा की खोज हाल में कहां की की गई है?
(अ) सांची में (ब) बोधगया में (स) मुस्तंग, नेपाल में (द) ल्हासा, तिब्बत में
13. बंग-विभाजन की योजना किस वायसराय ने क्रियान्वित की थी?
(अ) लॉर्ड कर्जन (ब) लॉर्ड मिंटो (स) लॉर्ड चेम्सफोर्ड (द) लॉर्ड डफरिन
14. जलियांवाला बाग किस नगर में स्थित है?
(अ) लखनऊ (ब) पटियाला (स) अमृतसर (द) लाहौर
15. असहयोग आंदोलन के प्रभाव से कौन सी एक घटना घटित नहीं हुई थी?
(अ) भारतीय शिक्षण संस्थाओं की स्थापना (ब) स्वदेशी को प्रोत्साहन (स) ब्रिटिश अदालतों का बहिष्कार (द) महिलाओं को मताधिकार
16. निम्नलिखित में से किसके द्वारा स्वराज दल का गठन किया गया?
(अ) मौलाना आजाद (ब) चितरंजन दास (स) सरदार वल्लभभाई पटेल (द) जवाहरलाल नेहरू
17. निम्नलिखित में से कौन मुस्लिम लीग के संस्थापक थे?
(अ) आगा खां और सलीमुल्लाह खां (ब) आगा खां और जिन्ना  (स) सर सैयद अहमद खां (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
18. भारत की सुश्री भाग्यश्री थिप्से का नाम किस खेल से जुड़ा हुआ है?
(अ) शतरंज (ब) बैडमिंटरन (स) निशानेबाजी (द) तैराकी
19. ओबेदुल्ला गोल्ड कप किस खेल से संबंधित है?
(अ)बैडमिंटन (ब) क्रिकेट (स) हॉकी (द) फुटबॉल
20. मंडल कमीशन ने पिछड़े वर्ग के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण दिया?
(अ) 22 प्रतिशत (ब)27 प्रतिशत (स) 30 प्रतिशत (द) 33 प्रतिशत
21. राष्टï्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना कब हुई?
(अ)1975 ई. में (ब)1979 ई. में (स)1990 ई. में (द)1993 ई. में
22. क्रीमीलेयर संकल्पना से तात्पर्य है?
(अ) सामाजिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (स) जातियों के आधार पर वर्गीकरण (द) दुग्ध उपभोग के आधार पर वर्गीकरण 
23. एसआई पद्घति में लेंस की शक्ति की इकाई क्या है?
(अ) वाट (ब) डायोप्टर (स) ऑप्टर (द) मीटर
24. शरीर का वजन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) पृथ्वी की सतह पर सभी जगह एक समान होता है (ब)धु्रवों  पर अधिकतम होता है (स) विषुवत् रेखा पर अधिकतम होता है (द) मैदानों की तुलना में पहाडिय़ों पर अधिक होता है
25. एंजाइम निम्र में से किसका समूह होता है?
(अ) ऐमीनो अम्लों का (ब) पॉलिपेप्टाइडों का (स) प्रोटीनों का (द) कार्बोहाइड्रेटों का
26. क्रिकेट के बैट बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस लकड़ी का प्रयोग किया जाता है?
(अ) सीड्रस पुनिफेरम (ब) सैलिक्स अल्बा (स) टेक्टोना ग्रैन्डिस (द) मोरस ऐल्बा

सही जवाब- 1.(अ) .भारत, 2.(ब) वैश्वीकरण, 3.(ब) उन्होंने गांधी का अभिनय किया था (1982 फिल्म), 4.(स)भारतीय वायु सेना का अखिल भारतीय महिला साइक्लिंग अभियान, 5.(स) बी.एन. राव, 6.(द) सहमति और समायोजना, 7.(ब) 284, 8.(स) सर्वोच्च न्यायालय, 9.(अ) आयरिश गणतंत्र, 10. (ब) मीर बक्शी, 11.(ब) फारसी, 12.(स) मुस्तंग, नेपाल में, 13.(अ) लॉर्ड कर्जन, 14.(स) अमृतसर, 15.(द) महिलाओं को मताधिकार, 16.(ब) चितरंजन दास, 17.(अ) आगा खां और सलीमुल्लाह खां, 18.(अ) शतरंज, 19. (स) हॉकी, 20.(ब) 27 प्रतिशत, 21.(द) 1993 ई. में, 22. (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण, 23.(ब) डायोप्टर, 24.(ब)धु्रवों पर अधिकतम होता है, 25.(स) प्रोटीनों का, 26.(ब) सैलिक्स अल्बा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news