सामान्य ज्ञान

बागमती
04-Sep-2020 12:57 PM
बागमती

बागमती नेपाल और भारत की एक बहुत महत्वपूर्ण नदी है। इस नदी के तट पर काठमांडू अवस्थित है। नेपाल का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल पशुपतिनाथ मंदिर भी इसी नदी के तट पर  स्थित है। इस नदी का उद्गम स्थान बागद्वार है। काठमांडू  के टेकु दोभान में विष्णुमति नदी इसमें समाहित होती है। नेपाली सभ्यता में इस नदी का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इस नदी के किनारे में  स्थित आर्य घाटों पर राजा से लेकर रंक तक सभी का अंतिम संस्कार किया जाता है।

 बागमती नदी हिमालय की महाभारत श्रेणियों में नेपाल से निकलती है। यह नदी नेपाल में लगभग 195 किलोमीटर की यात्रा तय कर के बिहार के सीतामढ़ी जिले में समस्तीपुर-नरकटियागंज रेल लाइन पर स्थित ढेंग रेलवे स्टेशन के 2.5 किलोमीटर उत्तर में भारत में प्रवेश करती है। बिहार में इस नदी की कुल लम्बाई 394 किलोमीटर है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news