सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 4 सितंबर
04-Sep-2020 1:00 PM
हर दिन हॉट सीट 4 सितंबर
1. लोक लेखा समिति (पीएसी) के नए अध्यक्ष कौन है?
(अ) के.वी. थॉमस (ब) कमलनाथ (स) एन. जनार्दन रेड्डी (द) मल्लिकार्जुन खडगे 
2. प्रेम भाटिया पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
(अ) संगीत (ब) साहित्य (स) पत्रकारिता (द) मानव अधिकार
3. इंद्र नैविक अभ्यास भारत किस देश के साथ करता है ?
(अ) सिंगापुर (ब) अमेरिका (स) जापान (द)रूस
4. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना में मजदूरी की दर तय की गई है?
(अ) कृषि श्रमिक/खेतिहर मजदूर के बराबर (ब) 40 रुपए (स) कारखाना श्रमिक के बराबर (द)10 किलो ग्राम अनाज प्रतिदिन
5. निम्नलिखित में से किस राज्य में सोना पाया जाता है?
(अ)ओडिशा में (ब)कर्नाटक में (स)मध्यप्रदेश में (द)राजस्थान में
6. निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना राउरकेला स्टील संयंत्र के लिए बिजली उपलब्ध कराती है?
(अ) दामोदर घाटी परियोजना (ब) हीराकुंड बांध परियोजना (स) तुंगभद्रा परियोजना (द) नागार्जुन परियोजना
7. निम्नलिखित में से किस एक में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 और 7 एक दूसरे को काटते हैं?
(अ) भोपाल (ब) ग्वालियर (स) झांसी (द) नागपुर
8. निम्नलिखित राजमार्गों में किसकी सबसे अधिक लंबाई है?
(अ) आगरा-मुंबई (ब) चेन्नई-थाणे (स) कोलकाता-हजीरा (द) पुणे-मछली पत्तनम
9. पहिए और एक्सिल बनाने वाली रेलवे यूनिट निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
(अ) चित्तरंजन (ब) बेंगलुरु (स) चेन्नई (द) कानपुर
10. प्रथम संपर्क क्रांति ट्रेन कहां से कहां तक चली? 
(अ) दिल्ली-पटना (ब) दिल्ली-बेंगलुरु (स) दिल्ली-सिकंदराबाद (द) दिल्ली-चेन्नई
11. अब तक काम में आने वाला विश्व का सबसे पुराना भाप इंजन कौन सा है?
(अ) फेयरी क्वीन (ब) ओरिएंट एक्सप्रेस (स) अंतिम सितारा (द) रॉयल ओरिएंट
12. निम्नलिखित में से कौन सा एक टाप स्लिप के नाम से भी जाना जाता है?  
(अ) सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान (ब) पेरियार वन्य जीव अभयारण्य (स) मंजीरा वन्यजीव अभयारण्य (द) इंदिरा गांधी वन्य जीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान
13. मध्यप्रदेश का कान्हा राष्ट्रीय उद्यान विश्व के निम्नलिखित जीव भौगोलिक क्षेत्रों में किस एक से संबंधित है?
(अ) उष्ण कटिबंधीय अल्पाद्र्र वन (ब) उष्ण कटिबंधीय आद्र्र वन (स) उष्ण कटिबंधीय शुष्क वन (द) उष्णकटिबंधीय नम वन
14. हवा में चलने वाली गैस निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) एसीटिलीन (ब) प्रोपेन (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) कार्बन मोनोऑक्साइड 
15. सबसे गहरा सागरीय गर्त मेरियाना 11 हजार 776 मीटर गहरा है, यह किस महासागर में स्थित है?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) हिंद महासागर (स) अटलांटिक महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
16. माचिस का आविष्कार किस देश में हुआ था?
(अ) भारत (ब) जापान (स) दक्षिण अफ्रीका (द) स्वीडन 
17. ओलंपिक खेलों में बनाए जाने वाले स्विमिंग पूल में कुल कितनी लेन होती है?
(अ) पांच (ब) छह (स) सात (द) आठ
18. हीरे का एक कैरेट कितने मिलीग्राम के बराबर होता है?
(अ) 50 मिलीग्राम (ब) 100 मिलीग्राम (स) 150 मिलीग्राम (द) 200 मिलीग्राम
19. मसालों की रानी किसे कहा जाता है?
(अ) लौंग (ब) इलायची (स) जीरा (द) अदरक 
20. बालाघाट-भंडारा-नागपुर पट्टी निम्नलिखित के उत्पादन के लिए विख्यात है?
(अ)बॉक्साइट (ब)लौह अयस्क (स) मैंगनीज अयस्क (द) अभ्रक 
21. छोटा नागपुर को औद्योगिक भारत का हृदय कहा जाता है, कारण?
(अ) यह देश के वृहत् लौह इस्पात उद्योग क्षेत्रों के निकट स्थित है  (ब) यह सडक़ और रेल मार्गो से बड़े स्तर पर सम्बद्ध है (स) यह क्षेत्र खनिज तथा शक्ति संसाधन व ईधन से समृद्ध है (द) यह क्षेत्र औद्योगिक फसलों की दृष्टि से सर्वर क्षेत्र है
22. एफई 2 ओ 3 से लोहे का निर्माण किस प्रकार किया जाता है?
(अ) एएल द्वारा अपचयन (ब) भर्जन (स)कार्बन द्वारा अपचयन (द) एच 2 प्रवाहित करके
23. भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था की धारणा को?
(अ) योजना आयोग ने स्पष्ट किया (ब) भारत के संविधान में व्यक्त किया गया (स) भारत की प्रथम औद्योगिक नीति में स्पष्ट किया गया (द) भारत की द्वितीय औद्योगिक नीति में घोषित किया गया
24. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में ज्वालामुखी का सर्वथा अभाव पाया जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
25. फ्यूजीयामा किस देश का ज्वालामुखी है?
(अ) इटली (ब) जापान (स) केनिया (द) मैक्सिको
26. अग्निशमन यंत्र में एक बोतल में रखे सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ निम्नलिखित में से और क्या रखा जाता है?
(अ) सोडियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन (ब) कैल्शियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन (स)सोडियम बाईकार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन (द) बेरियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन
 
सही जवाब-1.(अ)के.वी.थॉमस, 2.(स) पत्रकारिता, 3.(द)रूस, 4.(अ) कृषि श्रमिक/खेतिहर मजदूर के बराबर, 5.(ब)कर्नाटक में, 6.(ब) हीराकुंड बांध परियोजना, 7.(द) नागपुर, 8.(स)कोलकाता-हजीरा, 9.(ब) बेंगलुरु, 10.(ब) दिल्ली-बेंगलुरु, 11.(अ) फेयरी क्वीन, 12.(द) इंदिरा गांधी वन्य जीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान, 13.(ब) उष्ण कटिबंधीय आद्र्र वन, 14.(द) कार्बन मोनोऑक्साइड, 15.(अ)प्रशांत महासागर, 16.(द) स्वीडन, 17.(द)आठ, 18.(द) 200 मिलीग्राम, 19.(ब)इलायची, 20.(स) मैंगनीज अयस्क, 21.(स) यह क्षेत्र खनिज तथा शक्ति संसाधन व ईधन से समृद्ध है, 22. (स)कार्बन द्वारा अपचयन, 23.(स) भारत की प्रथम औद्योगिक नीति में स्पष्ट किया गया,24. (स)आस्ट्रेलिया, 25.(ब)जापान, 26.(अ)सोडियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news