सामान्य ज्ञान

सामी लोग
05-Nov-2020 10:57 AM
सामी लोग

सामी लोग  उत्तरी स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड और रूस के कोला प्रायद्वीप में बसने वाले एक आदिवासी समुदाय का नाम है। यह जिस आर्कटिक क्षेत्र में रहते हैं उसे सापमी भी बुलाया जाता है और इसका क्षेत्रफल लगभग 3 लाख 88 हजार 350 वर्ग किमी  है। मूल रूप से यह लोग सामी भाषाएं बोलते हैं जो युराली भाषा-परिवार की एक शाखा है। पारम्परिक रूप से इनका व्यवसाय रेनडियर-पालन, मछली पकडऩा, भेड़ चराना और जंगली जानवरों का शिकार करना हुआ करता था।  
सामियों को यूरोप में पहले  लैप या  लैपलैंडर बुलाया जाता था, लेकिन सामी अब इसे एक अपशब्द समझते हैं क्योंकि इसका मतलब  (रफ़ू के लिए प्रयोग होने वाला) कपड़े का चिथड़ा  है। इस शब्द का तात्पर्य यह था कि सामी गऱीब और फटेहाल हैं। 
 सामी लोग अपनी मातृभूमि में पिछले  हजार  सालों से बस रहे हैं, हालांकि इनके इलाके में 10 हजार  वर्ष पुराने अवशेष मिले हैं जिनमें से कुछ पर उसी प्रकार के चित्रण हैं जो सामी आज भी परंपरागत रूप से प्रयोग करते हैं।  यह यूरोप के सबसे उत्तरतम मूल निवासी समझे जाते हैं। इन्हें प्राचीन रोमन इतिहासकार टैसिटस ने अपनी लिखाईयों में  फ़ेन   का नाम दिया था। माना जाता है कि पिछले हिमयुग के दौरान सामियों के पूर्वज नॉर्वे के पश्चिमी तट पर बसे हुए थे और जैसे-जैसे बढ़ती गर्मी से हिमानियां (ग्लेशियर) हटते गए वैसे यह पूर्व की ओर बाक़ी उत्तरी स्कैंडिनेविया में फैल गए। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news