सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 5 नवंबर
05-Nov-2020 11:23 AM
हर दिन हॉट सीट 5 नवंबर

1. प्रथम कर्नाटक युद्ध की समाप्ति किस संधि से हुई?
(अ) ए ला शापेल की संधि (ब) गोडेहू की संधि (स) पाण्डिचेरी की संधि (द) पेरिस की संधि
2. वाण्डीवाश के युद्ध (1760 ई.) में अंग्रेजी का नेतृत्व किसने किया?
(अ) सर आयरकूट (ब) टॉमस स्मिथ (स) टॉमस रो (द) इनमें से कोई नहीं
3. फ्रांसीसी दक्कन में शक्ति स्थापित करने में असफल रहे। इसका क्या कारण है?
(अ) डूप्ले सक्षम सेनापति नहीं था (ब) अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी (स) भारतीय लोग फ्रांसीसियों को पसंद नहीं करते थे (द) पाण्डिचेरी सामरिक केंद्र नहीं था
4. अथावना का अर्थ क्या है?
(अ) भू-राजस्व विभाग (ब) भू राजस्व (स) आयात कर (द) वाणिज्य कर
5. निम्नलिखित में से किस वैदिक साहित्य में मोक्ष की चर्चा मिलती है?
(अ) ऋग्वेद (ब) परवर्ती संहिताएं (स) ब्राह्मण (द) उपनिषद
6. विदेशी राजा जिसने समुद्रगुप्त से अनुरोध किया था कि उसे भारत में बौद्ध विहार बनाने की अनुमति दी जाए, वह था?
(अ) महेंद्रवर्मन (ब) मेघवर्मन (स) यशोवर्मन (द) शंशाकवर्मन
7. शुभेकर-लेवी-9 धूमकेतु किस ग्रह से टकराया था?
(अ) शुक्र (ब) मंगल (स) बृहस्पति (द) शनि
8. तारे का रंग किस बात का सूचक है?
(अ) सूर्य से दूरी का (ब) उसकी ज्योति का (स) उसकी पृथ्वी से दूरी का (द) उसके ताप का
9. ग्रह, उस विशाल आकाशकीय पिण्ड को कहते हैं, जो?
(अ) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश होता है (ब) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है (स) अपनी धुरी पर घूमता रहता है (द) दीर्घ वृत्ताकार मार्ग पर चलता है
10. समतल की अपेक्षा पर्वतों पर सांस लेना क्यों कठिन होता है?
(अ)ऊंचाई के बढऩे पर वायु दाब घट जाता है और ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ जाती है (ब)पर्वतीय वायु भारी होती है और फेफड़ों में नहीं भरी जा सकती (स)पर्वतीय वायु अशुद्ध होती है इसलिए हम सांस नहीं ले पाते (द) इनमें से कोई नहीं
11. भारत की अधिकतर जनसंख्या किस परिवार की कौन-सी भाषा बोलती है?
(अ)आस्ट्रिक परिवार की निषाद भाषा (ब) द्रविड़ परिवार की द्रविड़ भाषा (स) चीनी-तिब्बती परिवार की  किरात भाषा (द) भारतीय-यूरोपीय परिवार की आर्य भाषा
12. अंतरिक्ष में कुल कितने तारामंडल हैं?
(अ) 87 (ब) 88 (स) 89 (द) 90
13. निक्स ओलम्पिया कोलम्पस पर्वत किस ग्रह पर स्थित है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) पृथ्वी (द) मंगल
14. पार्थिव ग्रहों की संख्या कितनी है?
(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 6
15. भारतीय संविधान निम्नलिखित में से किसे मान्यता देता है?
(अ) केवल धार्मिक अल्पसंख्यकों को (ब) केवल भाषायी अल्पसंख्यकों को (स) धार्मिक एवं भाषायी अल्पसंख्यकों को (द) धार्मिक, भाषायी एवं नृजातीय अल्पसंख्यकों को
16. भारत सरकार की प्रथमता सारणी में भारत के मुख्य न्यायाधीश के ऊपर कौन आता है?
(अ) भारत का महान्यायवादी (ब) भूतपूर्व राष्टï्रपति (स) चीफ  ऑफ जस्टिस (द) लोकसभा का अध्यक्ष
17. उत्तर दक्षिण गलियारा परियोजना किन्हें आपस में जोड़ता है?
(अ) दिल्ली को मदुरै से (ब) दिल्ली को कन्याकुमारी से (स) श्रीनगर को कन्याकुमारी से (द) श्रीनगर को तिरुअनंतपुरम से
18. करीम बेन्जेमा, रोनाल्डो और गोन्जाले हिगुएन- इन तीन व्यक्तियों को किस क्षेत्र में अपने प्रदर्शन के लिए जाना जाता है?
(अ) सिनेमा (ब) खेल (स) साहित्य (द) पत्रकारिता
19. निम्नलिखित में से किसका सुमेल नहीं है?
(अ) ब्राजील धारा-दक्षिण अटलांटिक महासागर (ब) हम्बोल्ट धारा-उत्तरी प्रशांत महासागर (स) गल्फस्ट्रीम-उत्तरी अटलांटिक महासागर (द) अगुल्हास धारा-हिंद महासागर
20. विश्व की सबसे गहरी समुद्री गर्त निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) नार्टहन (ब) चैलेंजर (स) मैनहटन (द) रिचार्ड्स
21. निम्नलिखित यूरोपीय देशों में से किस एक की सीमा अटलांटिक महासागर से लगी हुई है?
(अ) पुर्तगाल (ब) ऑस्ट्रिया (स) फिनलैण्ड (द) रोमानिया
22. कौन सी विश्व की सर्वाधिक गहरी झील है?
(अ) टिटिकाका (ब) विक्टोरिया (स) मृत सागर (द) बैकाल
23. दक्षिण-पूर्ण एशिया में निम्नलिखित में से स्थल अवरूद्ध देश है, केवल?
(अ) कम्बोडिया (ब) लाओस (स) मलेशिया (द) थाइलैण्ड
24. हाल ही में, कौन सा राष्ट्र गूगल टैक्स लागू करने के कारण चर्चा में रहा?
(अ)पुर्तगाल (ब) स्पेन (स) इटली (द)फ्रांस
25. संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने एक 14 - सदस्यीय पैनल का गठन किया है?
(अ) दुनिया भर के शांति अभियानों की समीक्षा के लिए (ब)परमाणु अप्रसार कपट की समीक्षा के लिए (स) आईएसआईएस संकट के समाधान के लिए (द) इनमें से कोई नहीं  

सही जवाब- 1.(अ) ए ला शापेल की संधि, 2.(अ) सर आयरकूट, 3.(ब) अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी, 4.(अ) भू-राजस्व विभाग, 5.(द) उपनिषद, 6.(ब) मेघवर्मन, 7.(स) बृहस्पति, 8.(द) उसके ताप का, 9.(ब) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है, 10.(अ)ऊंचाई के बढऩे पर वायु दाब घट जाता है और ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ जाती है, 11.(द) भारतीय-यूरोपीय परिवार की आर्य भाषा, 12.(स) 89, 13.(द) मंगल, 14.(ब) 4, 15.(अ) केवल धार्मिक अल्पसंख्यकों को, 16.(ब) भूतपूर्व राष्टï्रपति, 17.(स)श्रीनगर को कन्याकुमारी से, 18.(ब)खेल, 19.(ब) हम्बोल्ट धारा-उत्तरी प्रशांत महासागर, 20.(ब) चैलेंजर, 21.(अ) पुर्तगाल, 22.(द) बैकाल, 23.(ब) लाओस, 24.(ब) स्पेन, 25.(अ) दुनिया भर के शांति अभियानों की समीक्षा के लिए ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news