सामान्य ज्ञान

सीएनडी क्या है?
08-Dec-2020 12:35 PM
सीएनडी क्या है?

सीएनडी यानी कैम्पेन फॉर न्यूक्लियर डिसआर्मामेंटर । ब्रिटेन की राजनीति में सीएनडी को शांति आंदोलन का अगुआ माना जाता है। यह संगठन ऐसे सैन्य संघर्ष का विरोध करता है,जिसमें परमाणु रासायनिक या जैविक हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है।  इसके साथ ही यह संगठन  दुनिया के सभी देशों से यह मांग भी करता है कि वे परमाणु हथिार का त्याग करें। यह संगठन नए परमाणु बिजली घर बनाने जाने के भी खिलाफ है। 

इस विचार की शुरुआत जे. बी. प्रैस्ली के एक लेख से हुई, जो 2 नवंबर, 1957 को न्यू स्टेट्समैन में प्रकाशित हुआ था। न्यू स्टेट्समैन के संपादक मार्टिन किंग्सले को इस लेख के पक्ष में ढेर सारे पत्र मिले। उन्होंने इससे प्रभावित होकर ऐसे लोगों की एक बैठक बुलाई , दो प्रैस्ली के विचार से सहमत थे। और यही से शुरू हुआ कैम्पेन फॉर न्यूक्लियर डिसआर्मामेंट की।  जहां तक इसके बेअसर होने का सवाल है, तो संगठन से जुड़े लोग ऐसा नहीं मानते हैं।  उनका कहा है यह आज भी सक्रिय है। यह संगठन सरकार पर दबाव बनाए रखता है और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से लोगों में जागरुकतापैदा करता है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news