सामान्य ज्ञान

मलाला यूसुफजई
09-Dec-2020 12:50 PM
मलाला यूसुफजई

12 जुलाई 1997 को जन्मी, मलाला यूसुफजई सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाली हस्ती हैं। उन्हें कल 10 नवंबर को नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि के पर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्हें कैलाश सत्यार्थी के साथ नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 
मलाला ने ग्यारह वर्ष की उम्र में पाकिस्तान में तालिबान के खिलाफ बीबीसी में लिखकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। मलाला ने नकली नाम गुल माकाई के नाम से लिखा था।  तालिबान ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी और जब वे स्कूल से वापस लौट रही थी तब उनके सिर में गोली मारी गई थी लेकिन वे बच गई। 
मलाला यूसुफज़़ई के नोबेल जीतने की ख़बर पर मिलीजुली प्रतिक्रिया रही।  सोशल मीडिया पर बधाई संदेश के साथ-साथ अपमानजनक और व्यंग्यात्मक लहजे वाली टिप्पणियां भी देखने को मिली।  कई पाकिस्तानी शिक्षा को लेकर उनकी प्रतिबद्धता और साहस के लिए तारीफ़ करते हैं। कुछ लोग उन्हें पश्चिम की कठपुतली मानते हैं जिसे अमरीका ने पाकिस्तान के मुसलमानों को बरगलाने के लिए रोल मॉडल बनाया हुआ है।
मलाला युसुफज़़ई  को आज बच्चों के अधिकारों की कार्यकर्ता होने के लिए जाना जाता है। वह पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के स्वात जिले में स्थित मिंगोरा शहर की एक छात्रा हैं।
नोबेल पुरस्कार के अलावा मलाला को मिले अन्य पुरस्कारों में शामिल हैं- 
1. पाकिस्तान का राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार - मलाला को पहली बार 19 दिसम्बर 2011 को पाकिस्तानी सरकार द्वारा पाकिस्तान का पहला युवाओं के लिए राष्ट्रीय शांति पुरस्कार मलाला युसुफजई को मिला था।
2. अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन (2011)- अंतरराष्ट्रीय बच्चों की वकालत करने वाले समूह किड्स राइट्स फाउंडेशन ने युसुफजई को अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार के लिए प्रत्याशियों में शामिल किया, वह पहली पाकिस्तानी लडक़ी थी जिसे इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 
3. अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार (2013)-नीदरलैंड के किड्स राइट्स संगठन ने मलाला को यह सम्मान प्रदान किया।  किड्स राइट्स संगठन उन लोगों को सम्मानित करता है जो कि बाल अधिकारों के लिए कोई विशेष कार्य करते हैं। 
4. साख़ारफ़ (सखारोव) पुरस्कार (2013)- मलाला युसुफज़ई को यूरोसंसद द्वारा वैचारिक स्वतंत्रता के लिए साख़ारफ़ पुरस्कार प्रदान किया गया है। बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष में महती भूमिका निभाने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।
5. मैक्सिको का समानता पुरस्कार (2013)- मलाला यूसुफजई को इक्वेलिटी एंड नान डिस्क्रिमीनेशन का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाने की घोषणा हुई है।  
6. संयुक्त राष्ट्र का 2013 मानवाधिकार सम्मान (ह्यूमन राइट अवॉर्ड) भी मलाला को प्रदान किया गया है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news