सामान्य ज्ञान

नोबेल पुरस्कार
09-Dec-2020 12:50 PM
नोबेल पुरस्कार

10 दिसम्बर सन 1896 ईसवी को स्वेडन के रसायनशास्त्री अल्फ्रेड नोबल का निधन हुआ। उनका जन्म 1833 ईसवी में हुआ। वे युवावस्था में रुस पलायन कर गये। रसायनशास्त्र में गहन अध्ययन और शोधकार्य के पश्चात 1867 में उन्होंने डाइनामाइट नामक विस्फोटक की खोज की। परंतु इस  पदार्थ का इस्तेमाल शांति पूर्ण कार्यों के बजाए युद्ध में   होने लगा इससे नोबेल को गहरा आघात पहुंचा जिसके बाद वे शांति के कार्यों में लग गये। उन्होंने वर्ष 1900 में एक कोष बनाया जिसका नाम नोबेल फाउंडेशन रखा गया। इस कोष के माध्यम से  हर वर्ष किसी ऐसे व्यक्ति को जिसने भौतिक , रासायन, चिकित्सा और विश्व शांति में से किसी एक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो, उसे पुरस्कार दिया जाता है।
नोबेल पुरस्कार को कोष के संस्थापक के नाम के अनुसार नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। ये पुरस्कार वर्ष 1901 से दिए जा रहे हैं। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें 1867 में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news