सामान्य ज्ञान

नोबेल पुरस्कार
10-Dec-2020 12:41 PM
नोबेल पुरस्कार

10 दिसम्बर सन 1896 ईसवी को स्वेडन के रसायनशास्त्री अल्फ्रेड नोबल का निधन हुआ। उनका जन्म 1833 ईसवी में हुआ। वे युवास्था में रुस पलायन कर गये। रसायनशास्त्र में गहन अध्ययन और शोधकार्य के पश्चात 1867 में उन्होंने डाइनामाइट नामक विस्फोटक की खोज की। परंतु इस  पदार्थ का इस्तेमाल शांति पूर्ण कार्यों के बजाए युद्ध में   होने लगा इससे नोबेल को गहरा आघात पहुंचा जिसके बाद वे शांति के कार्यों में लग गये। उन्होंने वर्ष 1900 में एक कोष बनाया जिसका नाम नोबेल फाउंडेशन रखा गया। इस कोष के माध्यम से  हर वर्ष किसी ऐसे व्यक्ति को जिसने भौतिक , रासायन, चिकित्सा और विश्व शांति में से किसी एक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो, उसे पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार को कोष के संस्थापक के नाम के अनुसार नोबल पुरस्कार कहा जाता है। ये पुरस्कार वर्ष 1901 से दिए जा रहे हैं। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें 1867 में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। 
 

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस
 भ्रष्टाचार एवं इसके उन्मूलन हेतु कारगर उपायों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल दुनिया भर में  9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय  भ्रष्टाचार निरोध दिवस मनाया जाता है। 
 अंतरराष्ट्रीय  भ्रष्टाचार निरोध दिवस को मनाए जाने की शुरूआत संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 31 अक्टूबर 2013 को जारी घोषणा-पत्र 58/4 के अनुसार हुई। इस घोषणा-पत्र के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार विरोध सम्मेलन (यूएनसीएसी) को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंगीकृत किया तथा संयुक्त राष्ट्र औषधि एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) के सचिवालय को इस सम्मेलन के हेतु सचिवालय नामित किया। यह सम्मेलन दिसंबर 2005 से प्रभाव में आया। साथ ही, महासभा ने 9 दिसंबर को प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय  भ्रष्टाचार निरोध दिवस के रूप में मनाये जाने की भी घोषणा की। वर्ष 2013 में इस दिवस का विषय  ‘एक्ट अगेंस्ट करप्शन टुडे’ घोषित किया गया था। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news