सामान्य ज्ञान

हेलिओडोरस
11-Dec-2020 12:51 PM
 हेलिओडोरस

हेलिओडोरस दियोन का पुत्र और तक्षशिला का निवासी था। वह पांचवें शुंग राजा काशीपुत भागभद्र के राज्य काल के चौदहवें वर्ष में तक्षशिला के यवन राजा एण्टिआल्कीडस (लगभग 140-130 ई.पू.) का दूत बनकर विदिशा आया था। हेलिओडोरस यवन होते हुए भी भागवत धर्म का अनुयायी हो गया था। उसके द्वारा निर्मित विदिशा का  गरुड़ स्तम्भ  कला का एक अच्छा नमूना है। यह मूलत: अशोक के ही स्तम्भों के आदर्श पर बना था। पर साथ ही उसमें कुछ मौलिक विशेषताएं भी हैं। इसका सबसे निचला भाग आठ कोनों का है। यह स्तम्भ लेख महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे प्रकट होता है कि ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में यवनों ने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया था। इससे वैष्णव धर्म के क्रमिक विकास पर भी प्रकाश पड़ता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news