सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 11 दिसंबर
11-Dec-2020 12:54 PM
हर दिन हॉट सीट 11 दिसंबर

1. वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सांसद चो रामास्वामी का हाल ही में निधन हो गया। वे किस मशहूर राजनीतिक पत्रिका के संस्थापक और संपादक थे?
(अ)अकबर (ब) औरंगजेब (स)तुगलक (द) बीरबल
2. आईएनएस बेतवा घटना में बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी की अगुवाई कौन करेगा?
(अ)करण शर्मा (ब) विक्रम राठौर (स) सुमित बत्रा (द) दीपक बाली
3. किस राज्य की सरकार ने राज्यभर के 107 ब्लॉकों की एक हजार बैंक रहित ग्राम पंचायतों में एक हजार बैंकिंग संवाददाताओं को नियुक्त करने का फैसला किया है?
(अ)दिल्ली (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) ओडिशा (द) हरियाणा
4. पांचवां आईआईएफ-आईजीयू मंत्रिस्तरीय फोरम किस राज्य में संपन्न हुआ है?
(अ)दिल्ली (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) पंजाब (द) हरियाणा
5. किस राज्य में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए एपी पर्स मोबाइल एप्लिकेशन की शुरुआत की गई है?
(अ)आंध्रप्रदेश (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) पंजाब (द) हरियाणा
6. भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश कौन होंगे?
(अ)जस्टिस टीएस ठाकुर (ब)जस्टिस जगदीश सिंह खेहर (स) जस्टिस एसएच कापडिय़ा (द) फिलहाल तय नहीं
7. किस देश में होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने की खातिर प्रधानमंत्री मैनुअल वाल्स ने इस्तीफा दे दिया है?
(अ)इंग्लैंड (ब) जर्मनी (स) इटली (द) फ्रांस
8. किन्हें सिविल एविएशन का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है?
(अ)गगन सिंह (ब)बीएस भुल्लर (स)सुरजीत लाल(द)विक्रम सिंह
9. विश्व विरासत दिवस किस तिथि को मनाया गया? 
(अ) 2 अप्रैल (ब) 5 अप्रैल (स) 15 अप्रैल (द) 18 अप्रैल
10. एकॉस्टिक विज्ञान निम्न में से किससे संबंधित है?
(अ) प्रकाश से संबंधित (ब) ध्वनि से संबंधित (स) जलवायु से संबंधित (द) धातु से संबंधित
11. डेसीबल किसे नापने के लिए प्रयोग में लाया जाता है?
(अ) खून में हीमोग्लोबिन (ब) पेशाब में शक्कर (स) वातावरण में ध्वनि (द) वायु में कण
12. मनुष्य की आंख में प्रकाश तरंगे किस स्थान पर स्नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती हैं?
(अ) कॉर्निया से (ब) नेत्र तारा से (स) रेटिना से (द) लेंस से
13. समुद्र का जल नीला होने का कारण क्या है?
(अ) समुद्री जल की अशुद्धियों द्वारा नीला प्रकाश का अपवर्तन (ब) समुद्री जल द्वारा नीले आकाश का परावर्तन (स) जल के अणुओं द्वारा नीले रंग के अतिरिक्त अन्य रंगों का अवशोषण (द) जल के अणुओं द्वारा नीले प्रकाश का प्रकीर्णन
14. मानव शरीर में सबसे लम्बी कोशिका कौन-सी होती है?
(अ) हाथ की कोशिका (ब) तंत्रिका कोशिका (स) पैर की कोशिका (द) इनमें से कोई नहीं
15. दांत मुख्य रूप से किस पदार्थ के बने होते हैं?
(अ) एनामिल (ब) मज्जा (स) डेंटाइन (द) ऑडोंटोब्लास्ट्स
16. किस जंतु की आकृति पैर की चप्पल के समान होती है?
(अ)अमीबा (ब) पैरामीशियम (स) ट्रिपैनोसोमा (द) जॉर्डिया
17. केंचुए की कितनी आंखें होती हैं?
(अ) एक (ब)दो (स) बहुत (द)एक भी नहीं
18. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था?
(अ) क्रोम्पटन (ब) हेनरी शीले (स) अल्बा फिशर (द) एडीसन
19. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि?
(अ) प्रेशर कुकर के अंदर दाब कम होता है (ब) प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है (स) प्रेशर कुकर के आकार के कारण (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
20. ऐसे तत्व, जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाये जाते हैं वे कहलाते हैं?
(अ)आदर्श धातु (ब)उपधातु (स) मिश्रधातु (द) धातुमल
21. विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा  2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2016 तक सातवीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस किस शहर में आयोजित की गई ?
(अ) कोलकाता, साइंस सिटी (ब)जयपुर  (स) आगरा (द) अगरतला
22. संसद की सुरक्षा व्यवस्था तोडऩे की घटना की जांच हेतु गठित समिति ने आम आदमी पार्टी के किस सांसद को दोषी ठहराते हुए उनके लिए दंड का सुझाव दिया?
(अ) मनीष सिसोदिया (ब) भगवंत मान (स) रामवीर सिंह शौकीन (द) नवजोत सिद्ध
23. फोबोस और डीमोस निम्नलिखित में से किसके दो उपग्रह हैं?
(अ) शनि (ब) मंगल (स) बुध (द) शुक्र 
24. हिमालय का एक भाग जिसका नाम कलिन्द है, वहां से कौन-सी नदी निकलती है?
(अ) गंगा (ब)यमुना (स) नीलांजना (द) रामगंगा  
25. निम्न में से किस नदी को वन की आशा कहा जाता है?
(अ) लूनी (ब)बाणगंगा (स)बनास (द) चंबल  
26. जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है, तो बोतल टूट जाती है, क्योंकि?
(अ) पानी जमने पर फैलता है (ब) बोतल हिमांक पर सिकुड़ती है (स) बोतल के बाहर का तापक्रम अंदर से ज्यादा होता है (द) पानी गर्म करने पर फैलता है
27. प्राथमिक रंग कौन-कौन से हैं?
(अ) लाल, हरा व नीला (ब) नीला, पीला व हरा (स) लाल, कत्थई और पीला (द) पीला, बैंगनी और नीला

सही जवाब- 1.(स)तुगलक, 2. (द)दीपक बाली, 3.(स) ओडिशा, 4.(अ)दिल्ली, 5.(अ)आंध्रप्रदेश, 6.(ब)जस्टिस जगदीश सिंह खेहर, 7.(द) फ्रांस, 8.(ब) बीएस भुल्लर, 9. (द)18 अप्रैल, 10.(ब) ध्वनि से संबंधित, 11.(स) वातावरण में ध्वनि, 12.(स) रेटिना से, 13.(द) जल के अणुओं द्वारा नीले प्रकाश का प्रकीर्णन, 14.(ब) तंत्रिका कोशिका, 15.(स) डेंटाइन, 16.(ब) पैरामीशियम, 17.(द)एक भी नहीं, 18.(ब) हेनरी शीले, 19.(ब)प्रेशर कुकर के अंदर दाब अधिक होता है, 20. (ब) उपधातु, 21.(अ) कोलकाता, साइंस सिटी, 22.(ब)भगवंत मान, 23.(ब) मंगल, 24.(ब)यमुना, 25.(स) बनास, 26.(अ)पानी जमने पर फैलता है, 27.(अ) लाल, हरा व नीला।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news