सामान्य ज्ञान

माही नदी
12-Dec-2020 12:44 PM
 माही नदी

माही नदी दक्षिण राजस्थान में मुख्यत: बांसवाड़ा और डूंगरपुर जि़ले की मुख्य नदी है। यह नदी मध्य प्रदेश के धार जि़ले में विंध्याचल पर्वत के  अममाऊ  स्थान से निकलती है। अपने उद्गम स्थान से यह नदी उत्तर की ओर बहने के पश्चात खाछू गांव (बांसवाड़ा) के निकट दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश करती है।  बांसवाड़ा और डूंगरपूर में बहती हुई यह नदी गुजरात में प्रवेश करती है।
कुल 576 किलोमीटर बहने के पश्चात यह  खम्भात की खाड़ी  के पास चौड़े मुहाने से होकर लगभग 580 किलोमीटर की दूरी तय करके समुद्र में मिल जाती है।
माही नदी की प्रमुख सहायक नदियों में निम्नलिखित नदियां हैं- सोम, जाखम, बनास, चाप और मोरन। 
माही नदी पर बांसवाड़ा जि़ले में  माही बजाज सागर बांध  बनाया गया है।  नदी द्वारा लाए गए गाद के कारण  खम्भात की खाड़ी  छिछली हो गई है और इस तरह कभी समृद्ध रहे बंदरगाह को अब बंद कर दिया गया है।  इस नदी का थाला भूमि स्तर से काफ़ी नीचे स्थित है और सिंचाई के लिए बहुत कम उपयोगी है।
माही नदी की औसत गहराई 42 फीट (14 मीटर) और अधिकतम गहराई है 90 फीट (27 मीटर) है।

डूजुकू वैली
डूजुकू वैली  मणीपुर के सीमा के पास स्थित है। यह कोहिमा से लगभग 30 किमी की दूरी पर है। यह घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हर मौसम के फूलों के लिए जाना जाता है। डूजुकू घाटी की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय वसंत का होता है, इस समय पूरी घाटी फूलों से ढंकी हुई होती है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news