सामान्य ज्ञान

नागा हिल्स
12-Dec-2020 12:45 PM
नागा हिल्स

नागा हिल्स 3825 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत और बर्मा के सीमा पर स्थित है। नागा पहाडिय़ों के उच्चतम बिंदु माउंट सारामती है। शब्द   नागा   वहां के नागा लोगों के कारण रखा गया था, जिन्हें बर्मी भाषा में नागा या नाका बोला जाता है।   यह जटिल पहाड़ प्रणाली का एक भाग है जिसमें से कुछ भाग भारतीय राज्य नागालैण्ड में तथा बर्मा में आते हैं।
ब्रितानी राज्य के दौरान इनमें से अधिकतर पहाड़ी क्षेत्र नागा हिल्स जिले के अन्तर्गत आता था।
ब्रितानी भारत में नागा पर्वत शृंखला का एक भाग 1866 में एक जिलें में कर दिया गया।  नागा हिल्स जिले की सीमाएं धीरे-धीरे बढ़ती चली गयी और इसमें और अधिक नागा प्रजातियों को शामिल किया गया जैसे एयोस अथव एओ नागा (1889), सेमास (1904) और कोन्याक (1910)। सन 1912 में इस जिले को असम प्रान्त का जिला घोषित कर दिया गया। भारत के विभाजन के समय इसका ट्वेनसांग जिले में विलय कर दिया गया जिससे 1963 में नागालैण्ड राज्य निर्मित किया गया।[3]
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news