सामान्य ज्ञान

भानगढ़ दुर्ग
12-Dec-2020 12:46 PM
भानगढ़ दुर्ग

भानगढ़ दुर्ग वास्तव में 17वीं शताब्दी में निर्मित एक नगर था जो अब उजाड़ है। इसका निर्माण राजा माधो सिंह ने की थी। यह किला बहुत प्रसिद्ध है और  भूतहा किला  माना जाता है। फिलहाल इस किले की देखरेख भारत सरकार द्वारा की जाती है। किले के चारों तरफ आर्कियोंलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) की टीम मौजूद रहती हैं। एएसआई ने सख्त हिदायत दे रखी है कि सूर्यास्त के बाद इस इलाके किसी भी व्यक्ति को रुकने नहीं दिया जाए। 
भानगढ़ किला सत्रहवीं शताब्दी में बनवाया गया था। इस किले का निर्माण मान सिंह के छोटे भाई राजा माधो सिंह ने करावाया था। राजा माधो सिंह उस समय अकबर के सेना में जनरल के पद पर तैनात थे। उस समय भानगड़ की जनसंख्या तकरीबन 10 हजार थी। भानगढ़ अल्वार जिले में स्थित एक शानदार किला है जो कि बहुत ही विशाल आकार में तैयार किया गया है।
चारो तरफ से पहाड़ों से घिरे इस किले में बेहतरीन शिल्पकलाओ का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा इस किले में भगवान शिव, हनुमान आदी के बेहतरीन और अति प्राचीन मंदिर  हैं। इस किले में कुल पांच द्वार हैं और साथ साथ एक मुख्य दीवार है। इस किले में दृण और मजबूत पत्थरों का प्रयोग किया गया है । 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news