सामान्य ज्ञान

दुनिया के कुछ अनोखे पुल
12-Dec-2020 12:46 PM
दुनिया के कुछ अनोखे पुल

1.  क्विंगशुई नदी पर बना झूला पुल- चीन में 25 दिसंबर, 2015 को इंजीनियरिंग के एक जबरदस्त नमूने का उद्घाटन  हो रहा है।  इसी दिन क्विंगशुई नदी का नया पुल लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।  क्विंगशुई नदी पर बना यह झूला पुल 406 मीटर ऊंचा और 1,130 मीटर लंबा है. ऊंचाई के लिहाज से यह दूसरे नंबर पर आएगा. सबसे ऊंचा पुल चीन की सिदु नदी पर है जो 496 मीटर ऊंचा है। इस पुल को बनाने में दो साल का वक्त लगा और खर्च आया करीब 24 करोड़ डॉलर. यह पुल दो शहरों की 160 किलोमीटर की दूरी को घटाकर सिर्फ 36.8 किलोमीटर कर देगा।
2. ओरेसुंड ब्रिज- ये यूरोप का सबसे लंबा रेल रोड पुल है। यह डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन को स्वीडन के शहर मालमो से जोड़ता है। समुद्र पर बने इस पुल की लंबाई करीब 8 किलोमीटर है। 
3.बोस्फोरस पुल- तुर्की के शहर इस्तांबुल का बोस्फोरस पुल 165 मीटर ऊंचा है. 1973 में बना यह पुल यूरोप और एशियाई महाद्वीप को जोड़ता है। अक्टूबर में इस पुल पर अंतर्महाद्वीप मैराथन होती है।
4. तबियत ब्रिज- यह ईरान में पदयात्रियों का सबसे लंबा पुल है। 270 मीटर लंबा ये पुल एक हाईवे के ऊपर से गुजरता हुआ दो पार्कों को जोड़ता है। इसे कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
5. वेरैजानो ब्रिज- न्यूयॉर्क का यह पुल ब्रूकलिन इलाके को एक द्वीप से जोड़ता है।  16वीं सदी में इटली के नाविक जोवानी दा वेरैजानो न्यूयॉर्क के तट पर पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बने। पुल उन्हीं के नाम पर है।
6. गोल्डन गेट- गोल्डन गेट, सैन फ्रांसिस्को शहर के गोल्डन गेट ब्रिज को पुलों का राजा कहा जाता है। 1,280 मीटर लंबा और 227 मीटर ऊंचा यह पुल भले ही सबसे लंबा या ऊंचा न हो, लेकिन इसकी खूबसूरती इसे जादुई सा बनाती है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news