सामान्य ज्ञान

इन मंदिरों में पुरुषों के जाने पर है पाबंदी
14-Dec-2020 12:48 PM
इन मंदिरों में  पुरुषों के जाने पर है पाबंदी

भारत में ऐसे भी मंदिर हैं जहां महिलाओं का नहीं पुरुषों का जाना मना है।  
1. संतोषी माता का मंदिर, जोधपुर, राजस्थान- यहां के संतोषी माता के मंदिर में आज भी शुक्रवार को पुरुषों के जाने पर पाबंदी है।  
2. माता का मंदिर, मुजफ्फरपुर, बिहार-इस मंदिर की प्रसिद्धि देश में ही नहीं विदेशों में भी है। इस मंदिर में माता के महीना होने के दौरान पुरुषों के जाने की मनाही है। यहां तक की पुजारी भी इन दिनों माता के दर्शन नहीं करते। अन्य दिनों में पुरुष माता के दर्शन कर सकते हैं।
3.सावित्री का मंदिर, पुष्कर, राजस्थान- तीसरा मंदिर भी राजस्थान के पुष्कर में है। यहां दुनिया का इकलौता मंदिर ब्रहमा का मंदिर है। दुनिया में कहीं भी आपको ब्रहमा जी का मंदिर नहीं मिलेगा। इस कारण इसे हिंदू तीर्थ के रूप में मानते हैं। इस मंदिर के कुछ दूरी पर ही रत्नगिरी पर्वत है जहां ब्रह्मा जी की पत्नी सावित्री का मंदिर स्थित है, जिसको सावित्री मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर में केवल महिलाएं ही जा सकती हैं।
4. सकलडीहा का मंदिर, चंदौली जिला-  यह मंदिर बनारस की सीमा पर स्थित चंदौली जिले के सकलडीहा नामक गांव में है। इस मंदिर में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। इस मंदिर को  सकलडीहा का मंदिर  के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि अगर कोई पुरुष यहां जबरन प्रवेश करता है तो उसकी किस्मत पलट जाती है। इसलिए कोई पुरुष मंदिर के अंदर नहीं घुसता। केवल बाहर द्वार से ही माता को नमन कर लौट आते हैं।
5. कामाख्या मंदिर, विशाखापत्तनम-माना जाता है कि इस मंदिर में मांगी गई मुराद कभी खाली नहीं जाती। लेकिन  इस मंदिर में पुरुषों का जाना मना है। यह मंदिर तंत्र साधना के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस मंदिर की खासियत है कि यहां पुजारी भी एक स्त्री ही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news