सामान्य ज्ञान

रमणरेती
16-Dec-2020 12:44 PM
 रमणरेती

मथुरा से गोकुल 10 किमी और महावन 19 किमी की दूरी पर स्थित है।  गोकुल और महावन के लगभग बीच में यमुना नदी के किनारे रमणरेती नाम से एक रमणीक स्थान है। यहां रमण बिहारी जी का मंदिर है।
यह रसखान की तप स्थली रही है, जिनकी यहां समाधि भी है। कहा जाता है कि भगवान   श्रीकृष्ण ने यहां ग्वाल वालों के साथ लीलाएंं की हैं। इसलिए इस भूमि को पवित्र माना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में यहां भक्त गण पहुंचते हैं। 
 

रहस्यवाद
रहस्यवाद हिंदी या समस्त भारतीय साहित्य का एक साहित्यिक आंदोलन है जिसका समय 1950 के आसपास समझा जाता है। इसका जन्म छायावाद के बाद हुआ। कुछ लोग इसको छायावाद की ही एक शाखा मानते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि रहस्यवाद और छायावाद आपस में मिले-जुले हैं। रहस्यवाद के अंतर्गत प्रेम के कई स्तर होते हैं।
प्रथम स्तर है अलौकिक सत्ता के प्रति आकर्षण। 
द्वितीय स्तर है- उस अलौकिक सत्ता के प्रति दृढ अनुराग। 
तृतीय स्तर है विरहानुभूति। 
चौथा स्तर है- मिलन का मधुर आनंद। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news