सामान्य ज्ञान

अर्जेन्टाइना
18-Dec-2020 12:59 PM
अर्जेन्टाइना

15 दिसम्बर सन 1516 ईसवी को दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेन्टाइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुंचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ। यह क़ब्ज़ा अर्जेन्टाइना की जनता द्वारा वर्ष 1916 में किए गए विद्रोह तक जारी रहा। इस समय अर्जेन्टाइना में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। यह देश एटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है।
अर्जेन्टाइना क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है  । इसके उत्तर में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है।  इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग 2,600 कि.मी. चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है।
अर्जेन्टाइना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चांदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: अर्जेटम एवं  प्लाटा  हैं, अर्जेटीना और  रायो डी ला प्लाटा  (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चाल्र्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् 1810 ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप 1816 ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना 1853 ई मेें ही संभव हुई।
अर्जेन्टाइना गणतंत्र के अतंर्गत 22 राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news