सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 21 दिसंबर
21-Dec-2020 2:09 PM
हर दिन हॉट सीट 21 दिसंबर

1. हाइड्रोजन के जलने से संबद्ध प्रक्रिया कौन सी है?
(अ) जलयोजन (ब) अवकरण (स) ऑक्सीकरण (द) हाइड्रोजनीकरण
2. निम्नलिखित में से किस एक तत्व के ऑक्साइड का शीतलक की तरह प्रयोग किया जाता है?
(अ) सिलिकॉन (ब) नाइट्रोजन (स) कार्बन (द) फॉस्फोरस
3. जब मृदु स्टील को उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है और अचानक पानी में ठंडा किया जाता है, तो वह कठोर तथा भंगुर हो जाता है। यह प्रक्रिया कहलाती है?
(अ) कठोरीकरण (हार्डनिंग) (ब) तापानुशीतलन (स) शीतलन (द) टेम्परिंग
4. मंगला क्या है?
(अ) चालक रहित विमान (ब) कम दूरी का प्रक्षेपास्त्र (स) कोल बैण्ड मीथेन का भंडार (द) राजस्थान में एक तेल कुआं
5. आठवीं पंचवर्षीय योजना का नवीन प्रारूप किसके निर्देशन में तैयार किया गया था?
(अ) मोहन धारिया (ब) प्रणब मुखर्जी (स) सुब्रह्मणयम स्वामी (द) कमल मोरारका
6. ड्रिप सिंचाई प्रणाली प्रायोगिक तौर पर सर्वप्रथम किस देश में विकसित की गई थी?
(अ) इजराइल (ब) यूएसए (स) ऑस्ट्रेलिया (द) साइप्रस
7. ओबरा ताप विद्युत केंद्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?
(अ) सोवियत रूस (ब) जापान (स) जर्मनी (द) अमेरिका 
8. सुश्री भाग्यश्री थिप्से का नाम निम्नलिखित में से किस खेल से जुड़ा हुआ है?
(अ) शतरंज (ब) बैडमिंटरन (स) निशानेबाजी (द) तैराकी
9. अंगूर का वह महत्वपूर्ण ऑपरेशन कौन सा है, जो कि प्रति वर्ष किया जाता है?
(अ)पू्रनिंग (ब) खाद उर्वरक देना (स) कोई क्रिया नहीं (द) ग्राफ्टिंग
10. चाय के पेड़ का आर्थिक जीवन कितना है?
(अ) 40-50 वर्ष (ब) 20-30 वर्ष (स) 70-80 वर्ष (द)1 वर्ष
11. वायुमंडल के निम्नलिखित में से किस परत में जलवाष्प का सर्वाधिक संकेंद्रण पाया जाता है?
(अ) आयन मंडल (ब) मध्य मंडल (स) समताप मंडल (द) क्षोभ मंडल
12. वायुमंडल में निम्नलिखित में से कौन सा मेघ सर्वाधिक ऊंचाई पर पाया जाता है?
(अ) पक्षाभ कपासी (ब) पक्षाभ (स) स्तरी (द) कपासी
13. माही नदी कहां गिरती है?
(अ) कच्छ की खाड़ी में (ब) कच्छ के रन में (स) कच्छ के लिटिल रन में (द) खंभात की खाड़ी में
14. पश्चिमी घाटों और पूर्वी घाटों का मिलन स्थल क्या है?
(अ) कार्डामम पहाडिय़ां (ब) पालनी पहाडिय़ां (स) अन्नामलाई पहाडिय़ां (द) नीलगिरि पहाडिय़ां
15. मानव प्रजातियों के वितरण से संबंधित पेटी एवं संस्तर सिद्घांत को प्रतिपादित किया था?
(अ) ए.सी.हैडन ने (ब) ए.एल. क्रोबर ने (स) हर्बर्ट रिजली ने (द) ग्रिफिथ टेलर ने
16. भारत में पंचायती राजतंत्र का मध्यवर्ती चरण क्या कहलाता है?   
(अ) जिला परिषद (ब) तालुका पंचायत (स) पंचायत समिति (द) ग्राम सभा
17. भारत में किसके चुनाव में आरक्षित स्थानों को चक्रानुक्रम से भरे जाने का प्रावधान किया गया है?
(अ) लोकसभा के चुनाव में (ब) राज्यसभा के चुनाव में (स) पंचायती राज चुनाव में (द) विधानसभा के चुनाव में
18. भारतीय संविधान में बंदी प्रत्यक्षीकरण की रिट जारी करने की शक्ति किसमें निहित है?
(अ) जिला न्यायालयों में (ब) केवल उच्च न्यायालयों में (स) केवल उच्चतम न्यायालयों में (द) उच्च न्यायालयों व उच्चतम न्यायालय दोनों में
19. भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना किस प्रकार हुई थी?
(अ) 1950 के संसद के नए अधिनियम द्वारा (ब) भारतीय स्वाधीनता अधिनियम, 1947 के अधीन (स) भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अधीन (द) भारतीय संविधान के द्वारा
20. उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला कौन है?
(अ) अन्ना चाण्डी (ब) लीला सेठ (स) फातिमा बीबी (द) कार्नेलिया सोराबजी 
21. डिएगो मराडोना का नाम किस खेल से जुड़ा है?
(अ) बैडमिंटन (ब) वॉलीबाल (स) फुटबाल (द) बास्केटबाल
22. ग्रैण्ड स्लैम किस खेल से जुड़ा हुआ है?
(अ) पोलो (ब) बेसबाल (स) टेबिल टेनिस (द) टेनिस
23. फलदार (फूल वाले पौधे) यूरिया के पर्णीय छिडक़ाव की सांद्रता कितनी रखनी चाहिए?
(अ) 0.2-05 प्रतिशत (ब) 1-1.2 प्रतिशत (स) 1.5-2.0 प्रतिशत (द) 2-2.5 प्रतिशत
24. द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का मुख्य घटक निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) मीथेन (ब) ब्यूटेन (स) बेंजीन (द) एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन का मिश्रण 
25. खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई में माप सकते हैं?
(अ) कैलोरी (ब) केल्विन (स) जूल (द) अर्ग
26. भारत के सुदूर पूर्व में स्थित कौन सा देश भारत के साथ सबसे अधिक लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है?
(अ) चीन (ब) म्यांमार (स) थाइलैंड (द) वियतनाम 
27. कॉनफेडेरेशंस कप किस खेल की प्रमुख अंतर्राष्टï्रीय प्रतियोगिता है?
(अ) फुटबॉल (ब) टेनिस (स) क्रिकेट (द) बैडमिंटन
28. राजस्थान का प्रमुख लोक नृत्य कौन सा है?
(अ) गरबा (ब) गिद्धा (स) घूमर (द) बिहू 

सही जवाब- 1.(स) ऑक्सीकरण, 2.(स) कार्बन, 3.(द) टेम्परिंग, 4.(द) राजस्थान में एक तेल कुआं, 5.(ब) प्रणब मुखर्जी,  6.(अ) इजराइल, 7.(अ) सोवियत रूस, 8.(अ)शतरंज, 9.(अ) पू्रनिंग, 10.(अ) 40-50 वर्ष, 11.(द) क्षोभ मंडल, 12.(ब) पक्षाभ, 13.(द) खंभात की खाड़ी में, 14(द) नीलगिरि पहाडिय़ां, 15.(द) ग्रिफिथ टेलर ने, 16.(स) पंचायत समिति, 17.(स) पंचायती राज चुनाव में, 18.(द) उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय दोनों में, 19.(स) भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अधीन, 20.(ब) लीला सेठ, 21.(स)फुटबाल, 22.(द) टेनिस,  23.(अ) 0.2-05 प्रतिशत, 24.(ब)ब्यूटेन, 25.(अ)कैलोरी, 26.(ब) म्यांमार, 27. (अ) फुटबॉल, 28. (स) घूमर।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news