सामान्य ज्ञान

लीबिया
24-Dec-2020 1:00 PM
लीबिया

लीबिया  आधिकारिक तौर पर  महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया , उत्तरी अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में मिस्र, उत्तरपूर्व में सूडान, दक्षिण में चाड व नाइजर और पश्चिम में अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से मिलती है।
करीबन 1लाख 80 हजार  वर्ग किमी  क्षेत्रफल वाला इस देश का   90 प्रतिशत हिस्सा मरुस्थल है। यह अफ्रीका का चौथा और दुनिया का 17 वां बड़ा देश है। देश की ज्यादातर आबादी  राजधानी त्रिपोली में निवास करती है। सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से यह इक्वीटोरियल गिनी के बाद अफ्रीका का दूसरा समृद्ध देश है। इसके पीछे मुख्य कारण विपुल तेल भंडार और कम जनसंख्या है।
लीबिया , 24 दिसंबर, 1951 में आजाद हुआ था एवं इसका नाम  युनाइटेड लीबियन किंगडम   रखा गया। फिर इसका नाम 1963 मे  किंगडम आफ लीबिया  हो गया। 1969 के तख्ता-पलट के बाद इस देश का नाम  लिबियन अरब रिपब्लिक  रखा गया। 1977 में इसका नाम बदलकर  महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया  रख दिया गया। 24 दिसम्बर सन 1951 ईसवी को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा एक प्रस्ताव पारित किये जाने के बाद लीबिया स्वतंत्र हो गया और मोहम्मद इदरीस अलमेहदी को इस देश का शासक चुना गया। अतीत में यह देश त्राब्लस के नाम से प्रसिद्ध था और वर्षों तक विदेशी शक्तियों के नियंत्रण में रहा। 16वीं शताब्दी में उसमानी शासन ने लीबिया का अतिग्रहण कर लिया प्रथम विश्व युद्ध में जनता के कड़े प्रतिरोध के बावजूद लीबिया/इटली के नियंत्रण में चला गया।  दूसरे विश्व युद्ध में ब्रिटेन और फ्रांस ने इस देश पर अधिकार किया। अंतत: 1951 ईसवी में लीबिया को स्वाधीनता मिली और 1969 में मुअम्मर अल-गद्दाफ़ी के नेतृत्व में एक विद्रोह के बाद इस देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई।  फऱवरी सन 2011 को लीबिया की जनता ने इस देश के नेता मुअम्मर 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news