सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 24 दिसंबर
24-Dec-2020 1:01 PM
हर दिन हॉट सीट 24 दिसंबर

1. किस भारतीय राज्य को पोलो खेल का उद्गम माना जाता है? 
(अ) महाराष्ट्र (ब) पश्चिम बंगाल (स) मणिपुर (द) आंध्र प्रदेश 
2. योजना आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? 
(अ) पं. जवाहर लाल नेहरू (ब) सरदार वल्लभ भाई पटेल (स) इंदिरा गांधी (द) डॉ. जाकिर हुसैन
3. पूर्वी रेलवे का मुख्यालय कहां स्थित है? 
(अ) इलाहाबाद (ब) कानपुर (स) पटना (द) गोरखपुर  
4. मानव शरीर में मलेरिया किस जीव के कारण होता है?
(अ) मक्खी (ब) मच्छर (स) कुत्ता (द) बिल्ली 
5. मेघनाद साहा किस क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं? 
(अ) भौतिकी (ब) रसायन (स) जीव विज्ञान (द) इनमें से कोई नहीं
6. ‘डार्विन फिचिंज’ का प्रयोग किस समूह के लिए किया जाता है? 
(अ) मानव के लिए (ब) पशुओं के लिए (स) पक्षियों के लिए (द) उक्त सभी 
7. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी के मार्ग में पाया जाता है? 
(अ) गोदावरी (ब) कृष्णा (स) कावेरी (द) इनमें कोई नहीं 
8. किस प्राकृतिक प्रदेश को प्रयास का प्रदेश या परिश्रम का प्रदेश कहा जाता है?
(अ) सवाना प्रदेश (ब) भूमध्यसागरीय प्रदेश (स) मानसूनी प्रदेश (द) मानसूनी प्रदेश
9. किस प्राकृतिक प्रदेश में सबसे अधिक दैनिक तापमान पाया जाता है?
(अ) टैगा प्रदेश (ब) मानसूनी प्रदेश (स) उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश (द) विषुवतीय प्रदेश 
10. वर्तमान समय में जूट उद्योग की दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान किसका है?
(अ) भारत (ब) बांग्लादेश (स) ब्राजील (द) पाकिस्तान
11. विश्व में अखबारी कागज का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) कनाडा (ब) यूएसए (स) ग्रेट ब्रिटेन (द) भारत 
12. इराक का प्राचीन नाम क्या है?
(अ) फारमोसा (ब) पर्शिया (स) मेसोपोटामिया (द) दहोमी
13. विन्डी सिटी के नाम से प्रसिद्ध है?
(अ) शिकागो (ब) सिएटल (स) माण्ट्रियल (द) न्यूयॉर्क
14. सिटी ऑफ रैट्स के नाम से कौन सा नगर जाना जाता है?
(अ) सेंटियागो (ब) मैक्सिको सिटी (स) शंघाई (द) हवाना
15. किसी भी नेटवर्क के मूल अंग है?
(अ) टर्मिनल (ब) दूरसंचार प्रोसेसर (स)दूरसंचार चैनल एंव माध्मम (द) उक्त सभी
16. निम्नलिखित में से किसे कंप्यूटर हार्डवेयर में शामिल नहीं किया जाता?
(अ) इनपुट युक्तियां (ब) आउटपुट युक्तियां (स)पेरीफेरल युक्तियां (द) प्रोग्राम
17. वैक्यूम ट्यूब का उपयोग किसमें किया गया था?
(अ) प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर (1945 से 1956) में (ब) द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटर (1956 से 1963) में (स) तृतीय पीढ़ी के कंप्यूटर (1964 से 1971) में (द) चतुर्थ पीढ़ी के कंप्यूटर (1971 से वर्तमान)
18. बार कोडिंग निम्नलिखित में से किसका एक उदाहरण है?
(अ) आउटपुट डिवाइस (ब) इनपुट डिवाइस (स) संगीत उपकरण (द) इनमें से कोई नहीं
19. निम्नलिखित में से किसका इनपुट डिवाइस के रूप में उल्लेख नहीं है?
(अ) कुंजीपटल (ब) माउस (स) स्कैनर (द) प्रिंटर 
20. मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डïी है?
(अ) नाखून (ब) जबड़े की हड्डïी (स) स्टेपिस (द) नाक की हड्डïी 
21. जनसंख्या का अध्ययन क्या कहलाता है?
(अ) जीवाश्म विज्ञान (ब) कार्टोग्राफी (स) जियोग्राफी (द) डेमोग्राफी
22. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
(अ) श्री हरिकोटा (ब) पुणे (स) अहमदाबाद (द)तिरुअनंतपुरम
23. भारत में जनजातियों के निर्धारण का क्या आधार है?
(अ) सांस्कृतिक विशेषीकरण और विभिन्न आवास (ब) भाषा और बोली (स) सामाजिक रीति रिवाज की विभिन्नताएं (द) आर्थिक स्तर
24. भारतीय चमड़े का निर्यात सबसे अधिक कहां किया जाता है?
(अ) संयुक्त राज्य अमरीका (ब) सोवियत संघ (स) इंग्लैंड (द) पश्चिमी जर्मनी
25. भारत में वर्षा का आधिक्य होते हुए भी यह देश प्यासी धरती समझा जाता है, इसका क्या कारण है?
(अ) वर्षा के पानी का तेजी से बह जाना (ब) वर्षा के पानी का शीघ्रता से भाप बनकर उड़ जाना (स) वर्षा का कुछ ही महीने होना (द) उपर्युक्त सभी
26. विदेशों में स्थित विदेशी बैंकों के साथ विदेशी मुद्रा में भारतीय बैंकों द्वारा रखे गए खाते को क्या कहते हैं?
(अ) नोस्ट्रो एकाउंट्स (ब) डीमैट एकाउंट्स (स) स्विस एकाउंट्स (द) इनमें से कोई नहीं
27. कुल मछली उत्पादन में कौन-सा राज्य पहले स्थान पर है?
(अ) बिहार (ब) पश्चिम बंगाल (स) आंध्रप्रदेश (द) महाराष्ट्र 
28. कुल पशुओं की संख्या की दृष्टि से विश्व में कौन-सा देश पहले स्थान पर है?
(अ) भारत (ब) ब्राजील (स) चीन (द) पाकिस्तान
29. अंगूर की प्रति हेक्टेयर उपज में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
(अ) पहला (ब) दूसरा (स) तीसरा (द) चौथा
30. लोकसभा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष, एम. थंबी दुरै किस दल से संबंधित हैं?
(अ) कांग्रेस (ब) डीएमके (स) एआईडीएमके (द) भाजपा 

सही जवाब- 1.(स)मणिपुर, 2.(अ)पं. जवाहर लाल नेहरू, 3.(द) गोरखपुर, 4.(ब)मच्छर, 5.(अ)भौतिकी, 6.(स)पक्षियों के लिए, 7. (स) कावेरी, 8.(द)मानसूनी प्रदेश, 9.(स)उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश, 10.(अ) भारत, 11.(अ)कनाडा, 12.(स)मेसोपोटामिया, 13.(अ) शिकागो, 14. (ब) मैक्सिको सिटी, 15.(द) उक्त सभी, 16.(द) प्रोग्राम, 17.(अ) प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर (1945 से 1956) में, 18.(ब) इनपुट डिवाइस, 19.(द) प्रिंटर, 20.(स)स्टेपिस (कान की हड्डी), 21.(द)डेमोग्राफी, 22.(द)तिरुअनंतपुरम 23.(अ)सांस्कृतिक विशेषीकरण और विभिन्न आवास, 24.(स) इंग्लैंड, 25.(द)उपर्युक्त सभी, 26.(अ) नोस्ट्रो एकाउंट्स, 27. (ब)पश्चिम बंगाल, 28.(ब) ब्राजील,29.(अ) पहला,30.(स) एआईडीएमके।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news