सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 31 दिसंबर
31-Dec-2020 1:02 PM
हर दिन हॉट सीट  31 दिसंबर

1. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य वर्ष-2022 खेलों की मेजबानी करेगा?
(अ) बिहार (ब) पंजाब (स) मेघालय (द) इनमें से कोई नहीं
2. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने निम्नलिखित में से किस पूर्व गृह सचिव को दिल्ली का उप राज्यपाल नियुक्त किया है?
(अ) आर के सिंह (ब) अनिल बैजल (स) अनिल गोस्वामी (द) इनमें से कोई नहीं
3. पाकिस्तान द्वारा चीन की सहायता से आरंभ किए गए तीसरे परमाणु ऊर्जा संयंत्र का नाम क्या है?
(अ) ऊर्जा-3 (ब)  तैमूर-3 (स) चश्मा-3 (द) काबिल-3
4. मेसाबी रेंज किससे संबंधित है?
(अ)लौह अयस्क (ब) पेट्रोलियम (स) कोयला (द) सोना
5. प्रसिद्ध खान चुक्कीकमाटा से निम्नलिखित किस खनिज का उत्खनन किया जाता है?
(अ) तांबा (ब) सोना (स)लौह अयस्क (द) चांदी
6. निम्नलिखित में से कौन ऊर्जा का वाणिज्यिक स्रोत नहीं है?
(अ) खनिज तेल (ब) समुद्री ऊर्जा (स) कोयला (द) जल विद्युत 
7. जोहांसबर्ग निम्नलिखित में से किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) पत्थर (ब) लोहा (स) सोने की खान (द) अभ्रक
8. निम्न में से कौन से खनिज सामान्यत: साथ-साथ पाए जाते हैं?
(अ) सोना व चांदी (ब) सोना एवं हीरा (स) लौह अयस्क एवं मैंगनीज (द) जस्ता एवं सीसा
9. उस विशिष्टï कुंए को क्या कहते हैं, जिससे भूमिगत जल अपने दबाव के कारण स्वत: धरातल पर निकलने लगता है?
(अ) कुंआ (ब) झरना  (स) उत्सु्रत कूप (द) गीजर
10. दिन व रात होने का मुख्य कारण क्या  है?
(अ) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन (ब) पृथ्वी के सापेक्ष सूर्य की गति (स) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव (द) सूर्य के चारों ओर पृथ्वी का परिभ्रमण
11. धु्रवीय क्षेत्रों में चलने वाली अति प्रबल एवं बर्फीली पवनों को कहा जाता है?
(अ) टाइफून (ब)टॉरनेडो (स) बर्फानी तूफान (द) धु्रवीय पवन
12. प्रति व्यापारिक पवनें कहते हैं?
(अ) भूतल के निकट व्यापारिक पवनों से प्रतिकूल पवनें (ब) यह पछुआ पवनें हैं (स) यह धु्रवीय पवनें हैं (द)यह ऊपरी विक्षोभमंडल में व्यापारिक पवनों के क्षेत्रों में उनसे प्रतिकूल दिशा में चलने वाली पवनें हैं
13. भारत में तापमान सर्वाधिक कब होता है?
(अ) प्रात: लगभग 9 बजे (ब) प्रात: लगभग 11 बजे (स) सायं लगभग 2 बजे (द) सायं लगभग 5 बजे
14. भारत में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन निम्नलिखित में से किस राज्य में पाए जाते हैं?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) केरल (द) छत्तीसगढ़
15. सूर्य या चंद्रमा के चतुर्दिक प्रभामंडल का निर्माण निम्न में से किससे होता है?
(अ) हिमकणों द्वारा प्रकाश के प्रत्यावर्तन से (ब) जलकणों द्वारा प्रकाश के प्रत्यावर्तन से (स) हिमकणों द्वारा प्रकाश के विवर्तन से (द) जलकणों द्वारा प्रकाश के विवर्तन से
16. निम्न में से कौन सी स्थायी पवनों का उदाहरण है?
(अ) मानसून (ब) व्यापारिक (स) घाटी एवं पर्वत समीर (द) सागरीय एवं स्थल समीर  
17. दो सौ मिलीलीटर रक्त में कितने ग्राम हीमोग्लोबिन की मात्रा रहती है?
(अ) 25 ग्राम (ब) 30 ग्राम  (स) 40 ग्राम (द) 50 ग्राम
18. कौन सी गैस पृथ्वी को सूर्य के विकिरण से बचाती है?
(अ)ऑक्सीजन (ब)हाइड्रोजन (स)ओजोन (द) कार्बन डाइऑक्साइड
19. राज्य पृथ्वी पर ईश्वर का पदक्षेप है- किसने कहा?
(अ) काण्ट (ब) हीगल (स)रूसो (द) बोसांके
20. जीवन, स्वतंत्रता औरं सुखानुसरण तथ्य है?
(अ) अमरीकी स्वतंत्रता के घोषणा-पत्र का (ब) भारत के संविधान की प्रस्तावना का (स) पूर्व सोवियत संघ के संविधान का (द) अमरीकी संविधान के अधिकार पत्र का
21. हाइड्रोजन का अवशोषण करने वाली धातु कौन-सी है?
(अ) रेडियम (ब) प्लैटिनम (स) वैनेडियम (द) पैलेडियम
22. क्यूरी निम्नलिखित में से किसकी इकाई का नाम है?
(अ) रेडियोएक्टिव धर्मिता (ब) तापमान (स) ऊष्मा (द) ऊर्जा
23. वायु में थोड़ी देर रखने पर किसी धातु के ऊपर हरे रंग के बेसिक कार्बोनेट की परत जम जाती है। वह धातु कौन सी है?
(अ) ताम्र (ब) चांदी (स) निकेल (द) जस्ता
24. तारे अपनी ऊर्जा किस प्रकार प्राप्त करते हैं?
(अ) नाभिकीय संयोजन के फलस्वरूप (ब) नाभिकीय विखंडन से (स) रासायनिक क्रिया से (द) गुरुत्वाकर्षण खिंचाव से
25. मौसम विज्ञान के संबंधी प्रेक्षण के लिए निम्नलिखित में से किसको गुब्बारों में भरने में उपयोग में लाया जाता है?
(अ)ऑक्सीजन (ब) कार्बन डाइ ऑक्साइड (स) मिथेन (द) हीलियम
26. विश्व में सेबों का सर्वाधिक उत्पाद करने वाला देश है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) रूस (स) भारत (द)चीन  
27. किसको पार कर लेने पर एक दिन जुड़ जाता है?
(अ) भूमध्य रेखा, दक्षिण से उत्तर को (ब) 180 अंश देशांतर पूर्व से पश्चिम को (स) भूमध्य रेखा, उत्तर से दक्षिण को (द) 180 अंश देशांतर, पश्चिम से पूरब को
28. दाब क्षेत्र बदलने से वायु क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) वायु क्षेत्र में दाब-क्षेत्र के अनुकूल परिवर्तन नहीं होता (ब)वायु-क्षेत्र विपरीत दिशा में बदल जाता है (स) वायु-क्षेत्र  कभी-कभी बदल जाता है (द) दाब-क्षेत्र की दिशा में ही वायु-क्षेत्र बदल जाता है

सही जवाब-1.(स)मेघालय, 2.(ब)अनिल बैजल, 3.(स)चश्मा-3, 4.(अ)लौह अयस्क, 5.(अ)तांबा, 6.(ब) समुद्री ऊर्जा, 7.(स)सोने की खान, 8.(द) जस्ता एवं सीसा, 9.(स)उत्सु्रत कूप, 10.(अ) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन,11.(स) बर्फानी तूफान, 12.(द) यह ऊपरी विक्षोभमंडल में व्यापारिक पवनों के क्षेत्रों में उनसे प्रतिकूल दिशा में चलने वाली पवनें हैं, 13.(स)सायं लगभग 2 बजे, 14.(स)केरल, 15.(अ) हिमकणों द्वारा प्रकाश के प्रत्यावर्तन से, 16.(ब)व्यापारिक,  17.(अ)25 ग्राम, 18.(स)ओजोन, 19.(ब) हीगल, 20.(अ)अमरीकी स्वतंत्रता के घोषणा-पत्र का, 21.(द) पैलेडियम, 22.(अ) रेडियोएक्टिव धर्मिता, 23.(अ)ताम्र, 24.(अ) नाभिकीय संयोजन के फलस्वरूप, 25.(द) हीलियम, 26.(अ)संयुक्त राज्य अमेरिका, 27.(ब)180 अंश देशांतर पूर्व से पश्चिम को, 28.(द)दाब-क्षेत्र की दिशा में ही वायु-क्षेत्र बदल जाता है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news