सामान्य ज्ञान

शेक्सपीयर का पहला नाटक कौन सा था?
01-Jan-2021 1:28 PM
शेक्सपीयर का पहला नाटक कौन सा था?

अंंग्रेजी भाषा के सुप्रसिद्ध कवि और नाटककार विलियम शेक्सपीयर ने 1590 में अपना पहला नाटक लिखा, जिसे पाठक, हैनरी सिक्स्थ के पहले भाग के रूप में जानते हैं। 
जब शेक्सपीयर ने यह नाटक लिखा , जब उनकी उम्र केवल 26 साल थी। शेक्सपीयर का जन्म 23 अप्रैल 1564 को स्ट्रैडफर्ड अपॉन एनव में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा को दौरान लैटिन और ग्रीक भाषाएं पढ़ीं और रोमन नाटककारों को पढ़ा। 
 

अधिरथ
अधिरथ का जिक्र महाभारत में मिलता है। वे महाभारत में वर्णित पांडव-माता कुंती के विवाह पूर्व भगवान सूर्य से उत्पन्न पुत्र कर्ण को पालने वाले पिता थे। अधिरथ अंग वंश में उत्पन्न सत्कर्मा के पुत्र थे। इनकी पत्नी का नाम राधा था। संजय से पहले अधिरथ धृतराष्ट्र के सखा और सारथी थे। कर्ण के जन्म ग्रहण करते ही कुंती ने उन्हें  एक पेटी में रखकर गंगा में प्रवाहित कर दिया। यह पेटी अधिरथ और राधा को गंगा में जल-क्रीडा करते समय मिली। दम्पति निस्संतान थे, इसलिए कर्ण का पुत्र की तरह  पाल-पोसकर   बड़ा किया था।
व्यवसाय एवं जाति से ये सूत या सारथि थे और हस्तिनापुर नरेश महाराज धृतराष्ट्र के यहां कार्यरत थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news